MP में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 आदिवासियों की मौत, 15 अन्य घायल, CM यादव ने जताया शोक

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 15 दिसंबर 2024 (18:40 IST)
Gwalior Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक भैंस को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट जाने से 4 आदिवासी व्यक्तियों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुर्घटना में कैथ गांव के 4 निवासियों की असामयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि जारी करने और अस्पताल प्रबंधन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
 
पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना शनिवार रात करीब 10:30 बजे घाटीगांव इलाके में हुई। घाटीगांव थाने के प्रभारी जीवनलाल माहौर ने कहा कि सहरिया आदिवासी समुदाय के 31 लोग जड़ी-बूटी इकट्ठा करने के लिए पाई खो गांव के जंगल में गए थे, जब वे कैत गांव लौट रहे थे तो तिलावली चौराहे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक एक भैंस को टक्कर से बचाने की कोशिश करने लगा, तभी नियंत्रण खोने की वजह से वाहन पलट गया।
ALSO READ: Gujarat: नदी में बह गई ट्रैक्टर ट्रॉली, 10 लोगों को बचाया, 7 की तलाश जारी
अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जिनकी पहचान फूलवती (45), रामदास (46), अरुण (14) और कस्तूरी बाई (65) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि 15 अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें ग्वालियर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
मुख्यमंत्री यादव ने जताया शोक : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर जिले के घाटीगांव के अंतर्गत आंतरी- तिलावली तिराहे के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होने से हुई दुर्घटना में कैथ गांव के चार निवासियों की असामयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।
 
यादव ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार मृतकों के परिजन के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि जारी करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने शनिवार रात हुई इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही घायलों को तत्काल जेएएच ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया और अस्पताल प्रबंधन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए।
ALSO READ: Morena: कावड़ियों से भरे ट्रैक्टर की ट्रक से जोरदार भिड़ंत में 4 की मौत
मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से दिवंगतों की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं शोकाकुल परिजन को यह गहन दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। (एजेंसियां) Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, प्रशासन ने 50 हजार से ज्‍यादा तीर्थयात्रियों के लिए की यह व्यवस्था

क्या अमेरिका ईरान के बीच होगी बातचीत? क्या है ईरानी विदेश मंत्री अराघची की टिप्पणी का अर्थ

MP Rise-2025 Conclave: अब रतलाम में भी उतरेंगे जेट, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी करोड़ों की सौगात, जानें किसे क्या मिला?

इमर्जेंसी को लेकर दिग्विजय ने BJP पर साधा निशाना, बोले- देश में 11 साल से अघोषित आपातकाल

West Bengal : दीघा में 1 किलोमीटर लंबी रथयात्रा, पाबंदियों को लेकर क्‍या बोले श्रद्धालु

अगला लेख