MP में फिर बना Guinness World Record, 546 कलाकारों ने दी एक साथ प्रस्तुति, CM मोहन ने प्राप्त किया सर्टिफिकेट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 15 दिसंबर 2024 (22:30 IST)
मध्यप्रदेश के ग्वालियर किले में रविवार को 546 कलाकारों ने नौ वाद्ययंत्रों पर विभिन्न रागों का वादन कर ‘सबसे बड़े हिंदुस्तानी शास्त्रीय बैंड’ का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के एक अधिकारी से प्रमाण पत्र प्राप्त किया। यादव ने इस उपलब्धि के लिए संगीतकारों की सराहना की।
 
यह प्रस्तुति 100वें अंतरराष्ट्रीय तानसेन समारोह के तहत दी गई। यह समारोह 16वीं सदी के महान गायक को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया जाता है, जिनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने ‘मेघ मल्हार’ गाकर वर्षा कराई थी।
<

मध्यप्रदेश के नाम एक और विश्व रिकॉर्ड...

ग्वालियर में आयोजित तानसेन संगीत शताब्दी समारोह में आज 546 साधकों के एक साथ गूंज उठे वाद्ययंत्रों ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में मध्यप्रदेश का नाम दर्ज कराया। समवेत वाद्ययंत्र प्रस्तुति के इस विश्व रिकॉर्ड के आयोजन में बांसुरी, सितार,… pic.twitter.com/glPdsezF7x

— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) December 15, 2024 >
अधिकारी ने बताया कि 546 कलाकारों में 347 पुरुष और 189 महिलाएं थीं और प्रस्तुति तानसेन द्वारा रचित तीन रागों -- मल्हार, मियां की तोड़ी और दरबारी कान्हड़ा पर आधारित थी।
 
अधिकारी ने बताया, ‘‘प्रस्तुति का आयोजन प्रसिद्ध बांसुरी वादक पंडित रोनू मजूमदार ने किया था। सामूहिक प्रस्तुति में वाद्य यंत्रों के साथ गायन भी शामिल था। लगातार नौ मिनट तक वाद्य यंत्र बजाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी शामिल हुए। इनपुट भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

LIVE: मालेगांव ब्लास्ट मामले में फैसला कुछ ही देर में, साध्वी प्रज्ञा समेत सभी आरोपी कोर्ट में मौजूद

बड़ी खबर, अमेरिकी नौसेना का एफ-35 लड़ाकू विमान क्रैश

ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल में गड़बड़ी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसल, हजारों यात्री परेशान

अमेरिकी टैरिफ पर भड़की कांग्रेस, पूछा ट्रंप और मोदी की दोस्ती से हमें क्या मिला?

महंगा पड़ेगा कबूतर को दाना डालना, होगी FIR

अगला लेख