प्रयागराज से लौटते समय तेज रफ्तार जीप और बस में टक्कर, 6 की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 24 फ़रवरी 2025 (14:11 IST)
Collision between jeep and bus: मध्यप्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) जिले में सोमवार सुबह प्रयागराज (Prayagra) से आ रही एक तेज रफ्तार जीप और एक बस के बीच टक्कर हो जाने से 6 लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जबलपुर के जिलाधिकारी दीपक सक्सेना ने बताया कि यह घटना खितौला थाना क्षेत्र के पहरेवा गांव के पास उस समय हुई जब कर्नाटक की पंजीकरण संख्या वाली जीप उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से लौट रही थी।ALSO READ: रेसिंग ट्रैक पर अजित कुमार भी हुए दुर्घटना का शिकार, दो महीने में तीसरी बार हादसा
 
जीप चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया : उन्होंने बताया कि जीप चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद जीप पहले एक पेड़ से टकराई और फिर राजमार्ग के दूसरी ओर उछलकर विपरीत दिशा से आ रही एक बस से टकरा गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए जिन्हें सिहोरा कस्बे में एक चिकित्सा केन्द्र में प्रारंभिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।ALSO READ: बाइक सवारों और पैदल यात्रियों की लापरवाही सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी का कारण
 
उन्होंने बताया कि ये लोग प्रयागराज से लौट रहे थे और जबलपुर होते हुए कर्नाटक की ओर जा रहे थे। एक अधिकारी ने बताया कि बस कुछ देर रुकी इसके बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। बस का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बैकों के सर्वर डाउन होने से UPI Payment में देरी से ग्राहक परेशान, सोशल मीडिया पर शिकायतों का अंबार

पुराने भोपाल से हिंदुओं के पलायन का RSS का दावा सियासत या फिर मजबूरी?

ATM, UPI, GST से लेकर बैंक जमा तक 1 अप्रैल से होंगे 10 बदलाव, आपकी जेब पर क्या होगा असर

राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर हमला

RAW पर प्रतिबंध की मांग, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार, अमेरिकी संस्थान ने उगला जहर तो भारत ने लगाई लताड़

सभी देखें

नवीनतम

CM पुष्कर सिंह धामी ने 1232 नर्सिंग अधिकारियों को दिए नियुक्ति-पत्र

प्रियंका गांधी पहुंचीं वायनाड, पंचायत के काम से हुईं प्रभावित, भूस्खलन पीड़ितों को लेकर दिया यह बयान

PM Vidya Laxmi Yojana क्या है, कैसे मिलते हैं फायदे और कौन कर सकता है एप्लाई

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

निसान भारत में जल्द लांच करेगी 7 सीटर MPV और 5 सीटर SUV

अगला लेख