कमलनाथ कैबिनेट के सिंधिया समर्थक 6 मंत्री बर्खास्त, बेंगलुरु से भोपाल आ रहे कांग्रेस के बागी विधायक

विकास सिंह
शुक्रवार, 13 मार्च 2020 (17:19 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में तेजी से बदलते सियासी घटनाक्रम के बीच राज्यपाल लालजी टंडन ने मुख्यमंत्री कमलनाथ की सलाह पर मंत्रि परिषद के 6 सदस्यों को तत्काल प्रभाव से परिषद से बर्खास्त कर दिया है।

सरकार से जिन मंत्रियों को बर्खास्त किया गया है उनमें इमरती देवी, तुलसीराम सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत,  महेन्द्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम्नसिंह तोमर और डॉ. प्रभुराम चौधरी हैं।

इससे पहले आज मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की थी। राज्यपाल ने मंत्रियों को ऐसे समय बर्खास्त किया है जब सिंधिया समर्थक और बागी विधायक भोपाल आ रहे हैं। 
बेंगलुरु में पिछले 4 दिन से डेरा डाले सिंधिया समर्थक विधायक भोपाल पहुंच रहे हैं। इन विधायकों के विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति से मिलकर उनको अपना व्यक्तिगत तौर पर इस्‍तीफा सौंपे जाने की भी संभावना है।

इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री कमलनाथ के राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद मुलाकात की। 
 
बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान भाजपा नेताओं ने उन्हें बताया कि राज्य सरकार अल्पमत में है और फ्लोर टेस्ट पहले कराया जाए, वहीं सूत्र बताते हैं कि जरूरत पड़ी तो बेंगलुरु से भोपाल आ रहे विधायकों की राज्यपाल के सामने भाजपा परेड भी करा सकती है।

6 मंत्रियों के विभाग का बंटवारा : बर्खास्त 6 मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। विजयलक्ष्मी साधौ को महिला बाल विकास मंत्री, गोविंद सिंह को खाद्य नागरिक आपूर्ति, बृजेंद्र सिंह राठौर को परिवहन, सुखदेव पांसे को श्रम, जीतू पटवारी को राजस्व, कमलेश्वर पटेल को स्कूल, तरुण भनोट को स्वास्थ्य विभाग दिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख