Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Reva: पिकनिक स्थल पर महिला के साथ गैंगरेप के मामले में 8 लोग गिरफ्तार

हमें फॉलो करें Reva: पिकनिक स्थल पर महिला के साथ गैंगरेप के मामले में 8 लोग गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 26 अक्टूबर 2024 (16:10 IST)
Reva Crime News : मध्यप्रदेश के रीवा (Reva) जिले में अपने पति के साथ सैर पर गई एक महिला के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने शनिवार को 8 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने महिला से कथित तौर पर बलात्कार करने वाले 5 लोगों और 21 अक्टूबर को गुढ़ तहसील में एक पिकनिक स्थल पर हुई इस घटना का वीडियो बनाने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
8 आरोपियों को गिरफ्तार किया : रीवा के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कहा कि हमने शनिवार सुबह 8 आरोपियों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। उनकी उम्र 20 से 25 साल के बीच है। 5 कथित बलात्कारियों में से 1 को पड़ोसी छत्तीसगढ़ के रायपुर से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार महिला की हाल में शादी हुई थी तथा पति-पत्नी की उम्र 19-20 साल है एवं वे अभी कॉलेज में हैं।ALSO READ: रीवा में पति संग पिकनिक मनाने गई महिला से गैंगरेप, 100 से ज्यादा हिरासत में
 
रीवा मुख्यालय की पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) हिमाली पाठक ने कहा कि महिला ने पुलिस को बताया कि कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न करने वाले 5 लोगों में से 1 के हाथ और छाती पर टैटू हैं। उन्होंने कहा कि दंपति मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे गुढ़ थाने पहुंचे और उसी शाम प्राथमिकी दर्ज की गई।ALSO READ: रीवा में पति को पेड़ से बांधकर महिला से गैंगरेप, भैरव बाबा के दर्शन करने गए थे
 
अधिकारी ने कहा कि महिला के बयान के अनुसार गुढ़ औद्योगिक क्षेत्र में एक प्रसिद्ध मंदिर से करीब 2 किलोमीटर दूर एक फव्वारे के पास उसका और उसके पति का झगड़ा हुआ था। डीएसपी ने कहा कि महिला ने आरोप लगाया कि फव्वारे के पास 5 लोगों ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने इस कृत्य का वीडियो भी रिकॉर्ड किया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ली महत्वपूर्ण बैठक