पन्ना में दबंगों ने युवती की आंखों में डाला तेजाब,महिला को भगाने के शक में दी तालिबानी सजा

पहले पीटा फिर तेजाब डालकर मसल दीं आंखें, गंभीर हालत में रीवा रेफर

विशेष प्रतिनिधि
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में युवती की आंख में तेजाब डालकर आंख फोड़ने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला भगाने के शक में दबंगों ने पहले महिला को घर से उठाकर बेरहमी से पीटा फिर आंखों में तेजाब डालकर रगड़ दिया। युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहा से उसे रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। तेजाबकांड के आरोपी पुलिस गिरफ्त से फरार है।
 
जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने भाई के साथ अपने घर पर थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले आरोपी सुम्मी राजा और गोल्डी राजा आए और दोनों को यह कहकर ले गए कि उन्हें कुछ पूछताछ करनी है। इसके बाद आरोपी दोनों भाई-बहन को सुनसान जगह ले गए और छेड़खानी करने के बाद बेरहमी से पिटाई कर लड़की की आंखों में तेजाब डाल दिया।
 
पीड़िता के मुताबिक आरोपी सुम्मी ने पकड़कर जबरदस्ती मेरी आंखों में एसिड डाल दिया। इसके बाद गोल्डी ने मेरी दोनों आंखों को मसल दिया। आरोपी पीड़िता के  भाई को अपने साथ ले गए हैं। घटना की सूचना पर कलेक्टर संजय मिश्रा और एसपी धर्मराज मीणा अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली अफसरों ने आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है। 
 
पीड़ित ने बताया कि जब वह छोटी थी तभी उसके माता-पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद चाचा-चाची ने ही दोनों भाई-बहन का पालन-पोषण किया है। गुड़िया ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपियों के घर से कोई महिला बिना बताए कहीं चली गई है। आरोपियों को शक था कि उसे भगाने में मेरा हाथ है इसलिए उन्होंने वारदात को अंजाम दिया है।
 
कलेक्टर संजय मिश्रा के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ एनएसए लगाने के साथ उनके मकान को ध्वस्त कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिल्ली के स्कूल में फिर बम की धमकी

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के घर ED की रेड, शराब घोटाले में कार्रवाई

पहलगाम हमले पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, TRF विदेशी आतंकी संगठन

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

अगला लेख