क्षिप्रा में गंदगी की खबर के बाद CM मोहन यादव ने लगाई डुबकी, आचमन भी किया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 2 मई 2024 (19:01 IST)
Chief Minister Mohan Yadav took a dip in Shipra: उज्जैन में लोग उस समय आश्चर्यचकित रह गए, जब मध्य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने क्षिप्रा में छलांग लगा दी और तैरना शुरू कर दिया। इस दौरान उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी तैर रहे थे। दरअसल, यादव का वीडियो उसके बाद आया है, जब कांग्रेस ने क्षिप्रा की स्वच्छता को लेकर सवाल उठाए थे। 
<

MP CM @DrMohanYadav51 ji swimming like a pro.. Can't wait Pappu to copy this pic.twitter.com/Ys7FpcfLug

— Mr Sinha (Modi's family) (@MrSinha_) May 2, 2024 >
दरअसल, एक सप्ताह पहले उज्जैन संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार ने गंदे पानी में डुबकी लगाकर सरकार को घेरा था। इसके जवाब में मोहन यादव ने गुरुवार को क्षिप्रा में डुबकी लगाई और तैराकी भी की। उन्होंने क्षिप्रा जल से आचमन किया और सूर्य को अर्घ्य भी दिया। 
 
मां क्षिप्रा से उज्जैन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को उज्जैन प्रवास के दौरान क्षिप्रा के दत्त अखाड़ा स्थित घाट पर पहुंचे और उन्होंने क्षिप्रा में डुबकी लगाई। स्नान के बाद यादव ने कहा कि मां क्षिप्रा से उज्जैन की पहचान है। उन्होंने कहा कि हमारी परंपरा है कि स्नान के बाद हम तीर्थ की महत्ता बढ़ाएं। लेकिन, दुख तब होता है जब कुछ लोग मां क्षिप्रा पर प्रश्न करते हैं। सीएम ने कहा कि नदी में स्नान करने का अलग आनंद है। 

दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए उज्जैन पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने नवमतदाताओं से भी मुलाकात की थी। कुछ लोगों ने एक्स पर टिप्पणियां भी कीं। सत्य सनातन 'मोदी का परिवार' ने लिखा-  सर ने क्षिप्रा नदी में लगाई डुबकी, सीएम साहब ने क्षिप्रा नदी के तट पर भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य प्रदान भी किया जय हो।
 
क्या कहा था परमार ने : तराना से कांग्रेस विधायक और उज्जैन से लोकसभा उम्मीदवार महेश परमार ने सरकार पर आरोप लगाया था कि क्षिप्रा में गंदे नाले मिल रहे हैं। उन्होंने कहा था कि 20 साल से मध्य प्रदेश में और 10 साल से केन्द्र में भाजपा की सरकार है। 40-50 लाख इंदौरवासियों का मल-मूत्र रोज नदी में मिलता है। धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले लोग कहां हैं?
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 
Show comments

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

PIB Fact Check : समोसा, जलेबी जैसे फूड प्रोडक्ट पर चेतावनी लेबल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने नहीं दिया निर्देश, पीआईबी ने बताया सच

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने की बड़ी कार्रवाई, हथियार और गोला बारूद का जखीरा बरामद

मोदी और आरएसएस पर आपत्तिजनक कार्टून का मामला, कार्टूनिस्ट को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

चैट जीपीटी की मदद से घटाया 11 किलो वजन, जानिए सिर्फ 1 महीने में कैसे हुआ ट्रांसफॉर्मेशन

Kavad Yatra : दिल्ली में पुलिस सुरक्षा के लिए 5000 से अधिक कर्मियों को करेगी तैनात, ड्रोन की भी ली जाएगी मदद

अगला लेख