रामनिवास रावत को वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की जिम्मेदारी

Webdunia
रविवार, 21 जुलाई 2024 (17:44 IST)
Ramniwas Rawat Ministry of Forest and Environment : मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रामनिवास रावत को वन और पर्यावरण मंत्रालय दिया गया है। रामनिवास रावत को 8 जुलाई सोमवार को राजभवन में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी।
ALSO READ: Budget 2024 : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बनाएंगी अनोखा रिकॉर्ड, इस बार क्यों खास होगा यह बजट
मंत्री पद की शपथ लेने के 13 दिन बाद उन्हें विभाग सौंपा गया है। रावत को सौंपे गए विभाग वन और पर्यावरण का बजट 4 हजार 725 करोड़ रुपए है। ये विभाग अभी मंत्री नागर सिंह चौहान के पास थे। नागर सिंह चौहान के पास अब अनुसूचित जाति कल्याण विभाग बचा है।

रावत श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से नवंबर दिसंबर 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए थे। लोकसभा चुनाव के दौरान रावत कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। रावत को हाल ही में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। इसी बीच उन्होंने विजयपुर सीट से विधायक पद से त्याग-पत्र दिया। अब विजयपुर सीट रिक्त है। निकट भविष्य में यहां पर विधानसभा उपचुनाव होंगे और माना जा रहा है कि रावत अब भाजपा के टिकट पर उपचुनाव लड़ेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Dharali : क्या है कल्पकेदार शिव मंदिर की कहानी, धराली आपदा में फिर धरती में समाया, कितना पुराना, लोगों में क्यों अनहोनी का डर

सेविंग अकाउंट्‍स में नॉमिनी के दावा निपटान के लिए RBI उठाने जा रहा यह बड़ा कदम

रेल यात्रियों के लिए सिर्फ 45 पैसे में बीमा, ऐसे मिलेगा 10 लाख रुपए तक का लाभ

सिद्धू मूसेवाला की प्रतिमा पर लॉरेंस गैंग ने की फायरिंग, दिवंगत सिंगर की मां बोलीं- हमारी आत्मा पर जख्म है...

WhatsApp का नया सुरक्षा फीचर, अनजान ग्रुप में जोड़ने पर करेगा आगाह

सभी देखें

नवीनतम

अब ट्रंप ने दी कम्प्यूटर चिप्स पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी

यूपी में गंगा, यमुना और शारदा समेत कई प्रमुख नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर

उधमपुर में बड़ा हादसा, CRPF का वाहन खाई में गिरा, 3 की मौत

दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर, हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा 50000 क्यूसेक पानी

काम हो गया है! पत्नी की खौफनाक साजिश, प्रेमी की मदद से कान में कीटनाशक डालकर पति को मारा, इस तरह खुला राज

अगला लेख