पहलगाम हमले के बाद CM मोहन यादव ने की हाईलेवल मीटिंग, अधिकारियों को दिए विशेष निगरानी के निर्देश

Webdunia
शनिवार, 26 अप्रैल 2025 (23:07 IST)
Madhya Pradesh News : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद राज्‍य में कानून व्यवस्था (लॉ एंड ऑर्डर) की समीक्षा करते हुए आज पुलिस मुख्यालय भोपाल में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने गृह मंत्रालय से जारी निर्देशों को अधिकारियों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पाकिस्तानी वीजाधारक नागरिकों को चिन्हित कर गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई गाइडलाइन अनुसार वीजा पर आए पाकिस्तानी नागरिकों को प्रदेश से बाहर करना सुनिश्चित हो। साथ ही प्रदेश में अध्यनरत जम्मू-कश्मीर के छात्र-छात्राओं को चिन्हित कर उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए।

खबरों के अनुसार, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद राज्‍य में कानून व्यवस्था (लॉ एंड ऑर्डर) की समीक्षा करते हुए आज पुलिस मुख्यालय भोपाल में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने गृह मंत्रालय से जारी निर्देशों को अधिकारियों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए।
ALSO READ: पहलगाम हमले पर CM योगी की चेतावनी, बोले- यह नया भारत है, छेड़ा तो छोड़ेंगे नहीं...
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पाकिस्तानी वीजाधारक नागरिकों को चिन्हित कर गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई गाइडलाइन अनुसार वीजा पर आए पाकिस्तानी नागरिकों को प्रदेश से बाहर करना सुनिश्चित हो। साथ ही प्रदेश में अध्यनरत जम्मू-कश्मीर के छात्र-छात्राओं को चिन्हित कर उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए। प्रदेश के सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए, किसी भी स्थिति में प्रदेश में शांति और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं हो।
<

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था (लॉ एंड ऑर्डर) की समीक्षा करते हुए आज पुलिस मुख्यालय भोपाल में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में गृह मंत्रालय से जारी निर्देशों को सख्ती से लागू करने के संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।… pic.twitter.com/ktrSGb0tJZ

— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 26, 2025 >
यह निर्देश पूर्व सरकारों में प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए निर्धारित किए गए जिनका जाने-अनजाने समुचित पालन नहीं हो रहा था, अब पुन: निर्देश जारी कर उचित व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर प्रसारित संदेशों और वीडियो पर सतत दृष्टि रखने के निर्देश दिए। यदि कोई भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है तो अविलंब इसका खंडन करें और सही जानकारी से अवगत कराएं। बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

UP: हापुड़ में कैंटर ने मोटरसाइकल को मारी टक्कर, 4 बच्चों सहित 5 लोगों की मौत

रनवे से फिसलकर जंगल में गिरा स्काईडाइविंग विमान, 15 लोग घायल

Weather Update: हिमाचल में बारिश का कहर, केदारनाथ में भूस्खलन, इन राज्यों में IMD का अलर्ट

चीनी दवाओं की खातिर हर साल मार दिए जाते हैं 60 लाख गधे

सोनप्रयाग में भूस्खलन, केदारनाथ से लौट रहे 40 श्रद्धालुओं को SDRF ने बचाया

अगला लेख