Publish Date: Sat, 27 Mar 2021 (17:28 IST)Updated Date: Sat, 27 Mar 2021 (17:32 IST)
भोपाल। राजधानी भोपाल में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। विमान में सवार तीन लोगों को सकुशल बचा लिया गया है। बताया जा रहा है कि निजी कंपनी का विमान भोपाल से गुना की उड़ान पर था। उड़ान भरते ही विमान में तकनीकी खराबी आ गई है और वह बिशनखेड़ी इलाके में एक खेत में जा गिरा। हादसे के वक्त विमान में पायलट कैप्टन अश्विनी शर्मा सहित तीन लोग सवार थे जिनको इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा विमान केंद्र सरकार के किसी सर्वे काम से जुड़ा था।
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें