मध्यप्रदेश में कोरोना के सभी प्रतिबंध खत्म, पूरी क्षमता से खुलेंगे स्कूल और कॉलेज, मेले और रैलियों की भी छूट

विकास सिंह
शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2022 (20:25 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के लगातार कम होते मामलों के बाद अब सरकार ने कोरोना को लेकर जारी सभी प्रतिबंध समाप्त कर दिए हैं। अब प्रदेश में सभी स्कूल-कॉलेज 100 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे। नए आदेश के मुताबिक, प्रदेश में कोरोना के संक्रमण की पॉजिटिविटी रेट तथा एक्टिव केस में निरंतर कमी को दृष्टिगत रखते हुए पूर्व में महामारी नियंत्रण हेतु लगाए गए समस्त प्रतिबंध समाप्त किए जाते हैं।

इसके साथ प्रदेश में समस्त सामाजिक/व्यावसायिक/सांस्कृतिक/राजनीतिक/धार्मिक/मनोरंजन/ खेलकूद आदि तथा मेले के आयोजन पूर्ण क्षमता से हो सकेंगे। इसके साथ समस्त स्कूल, कॉलेज और छात्रावास/हॉस्टल भी पूर्ण क्षमता से चल सकेंगे। विवाह आयोजन/अंतिम संस्कार के लिए संख्या का प्रतिबंध नहीं रहेगा।

वहीं प्रदेश में अभी भी पहले की तरह रात्रिकालीन कर्फ़्यू 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से अपील है कि मास्क का उपयोग और कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन अवश्य करे।

वहीं प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,612 नए केस आए हैं‌, जबकि 5,995 लोग ठीक हुए हैं। प्रदेश में वर्तमान में संक्रमण दर 3.49 फीसदी और रिकवरी रेट 95.40 फीसदी है। वर्तमान में कुल एक्टिव केस 26,179 है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई लाशें बिछाने के लिए गड़े मुर्दे उखाड़ दिए, संजय राउत का भाजपा पर निशाना

पत्नी मांगती है सेक्स के बदले 5000, प्राइवेट पार्ट पर पहुंचाई चोट

यूपी में पूर्व मंत्री की बहू की हत्‍या, बेडरूम में इस हालत में मिली लाश, आरोप में पति और ब्‍वॉयफ्रेंड हिरासत में

हम कूड़ादान नहीं हैं, जस्टिस वर्मा के तबादले पर भड़के इलाहाबाद के वकील

पेट दर्द होने पर युवक ने YouTube देखकर खुद की सर्जरी की, जानिए फिर क्या हुआ

सभी देखें

नवीनतम

पति सौरभ के कत्ल के बाद मुस्कान ने प्रेमी साहिल संग खेली थी होली, बेवफाई और धोखे की दारुण कथा

18 भाजपा विधायक कर्नाटक विधानसभा से निलंबित, जानिए क्‍या है मामला...

त्रिपुरा के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA में 3 फीसदी का इजाफा

भारत और पाकिस्तान के रिश्ते इतिहास के सबसे बुरे दौर में, पूर्व विदेश मंत्री ने की बातचीत की वकालत

जज यशवंत वर्मा के तबादले पर वकीलों ने उठाया सवाल, कहा- गंभीर मामला, इस्तीफा लेना चाहिए

अगला लेख