Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

खौफनाक, सरपंच पति की कॉलर पकड़ी तो काट डाले हाथ...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Hoshangabad
, रविवार, 18 जुलाई 2021 (13:09 IST)
होशंगाबाद। मध्‍य प्रदेश के होशंगाबाद जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार की रात विवाद के दौरान एक युवक ने सरपंच पति का कॉलर पकड़ लिया था। इससे नाराज लोगों ने युवक के दोनों हाथ काट दिए। मुख्य आरोपी स्थानीय सरपंच का पति है।

खबरों के अनुसार, घटना बाबई के ग्राम चोराहेट की है, जहां 5 लोगों ने युवक को योजनाबद्ध तरीके से घेरकर रोका। इसके बाद मारपीट की और तलवारनुमा हथियार से उसके दोनों हाथ काट दिए। घायल युवक को गंभीर हालत में होशंगाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

आरोपियों की तलाश में बाबई पुलिस छपेमारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक पहले भी इन लोगों में विवाद हुआ था। यह रंजिश लंबे समय से चल रही है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खेल गांव में कोरोनावायरस की दहशत, क्या बोले ऑस्ट्रेलियाई दल प्रमुख