'सोलो- वंडर हर्ब ऑफ़ लद्दाख' का इंटरनेशनल साइंस फ़िल्म फेस्टिवल में चयन

Webdunia
गुरुवार, 9 दिसंबर 2021 (16:35 IST)
अंकन फिल्म्स, इंदौर द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री 'सोलो- वंडर हर्ब ऑफ़ लद्दाख' का चयन 10 से 13 दिसंबर को गोवा में आयोजित होने जा रहे इंटरनेशनल साइंस फ़िल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (ISFFI - 2021) के लिए किया गया है।

यह फिल्म लद्दाख के बर्फीले पहाड़ों क्षेत्रों में पाए जाने वाले सोलो पौधे पर केंद्रित है, जिसे लद्दाख की संजीवनी भी कहा जाता है।

यह फिल्म विज्ञान, पर्यावरण व स्वास्थ्य वर्ग में चयनित की गई है। अंकन फिल्म्स द्वारा विज्ञान प्रसार के लिए निर्मित की गई इस फिल्म का निर्देशन मिथुन श्रोत्रिय ने किया है, फिल्म की शूटिंग कोरोना काल के दौरान लेह लद्दाख की खूबसूरत किंतु दुर्गम लोकेशन्स पर की गई है।

हिमालय की ऊंची चोटियों में जहां जीवन को बनाए रखना अपने आप में एक चुनौती है, भारतीय वैज्ञानिकों का कहना है कि उन्हें एक ' वंडर हर्ब' मिला है जो प्रतिरक्षा प्रणाली को विनियमित कर सकती है, पहाड़ के वातावरण के अनुकूल होने में मदद कर सकती है और सबसे बढ़कर रेडियोधर्मिता से रक्षा करती है।

ठंडी और पहाड़ी जलवायु में पाई जाने वाली जड़ी-बूटी रोडिओला ने भारत के प्रमुख वैज्ञानिकों को आश्चर्य चकित कर दिया है कि क्या यह ‘संजीवनी’ की खोज का अंत है।

लद्दाख में स्थानीय रूप से इसे ‘सोलो’ कहा जाता है, रोडियोला के गुण अब तक काफी हद तक अज्ञात थे। पौधे के पत्तेदार हिस्सों का उपयोग स्थानीय लोगों द्वारा सब्जी के रूप में किया जाता था। आज, यह व्यापक रूप से अपने कई स्वास्थ्य लाभ के लिए एक आहार पूरक के रूप में प्रयोग किया जाता है। तो आइए देखें, कैसे यह अद्भुत पौधा हमारे भविष्य के लिये वरदान है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

भारत को टैरिफ से छूट देने पर अब भी चुप्पी साधे हैं ट्रंप

Weather Update: गर्मी के तेवर होंगे और भी तीखे, दिल्ली-NCR में बढ़ेगा तापमान, इन राज्यों में होगी बारिश

LIVE: सैटेलाइट ने दिखाया भूकंप से म्यांमार की बर्बादी का मंजर, हवा में फैली लाशों की बदबू

तिब्बत को लेकर पंडित नेहरू की गलतियां और 1962 में चीन का भारत पर हमला

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

अगला लेख