Hanuman Chalisa

शर्मनाक! अस्पताल के गेट पर शव को निशाना बना रही थीं चींटियां

Webdunia
गुरुवार, 11 मई 2017 (15:27 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के बड़े सरकारी अस्पतालों में गिने जाने वाले स्थानीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय के दरवाजे के पास से पुलिस ने एक लाश बरामद की है जिसे चींटियां अपना निवाला बना रही थीं।
 
संयोगितागंज पुलिस थाने के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय परिसर के दरवाजे के पास बुधवार रात एक युवक की लाश बरामद की गई जिस पर चींटियां चढ़ी हुई थीं।
 
उन्होंने बताया कि युवक के शव की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि उसकी मौत कब और किस वजह से हुई।
 
इस मामले के बारे में पूछे जाने पर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. वीएस पॉल ने कहा कि मृत युवक को लेकर अस्पताल प्रशासन को फिलहाल कोई जानकारी नहीं है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।
 
बहरहाल, शहर के सरकारी अस्पतालों के परिसरों में शवों पर चींटियां चढ़ने का यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले साल जून में जिला अस्पताल में कथित लापरवाही से तीन दिन की बच्ची की मौत हो गई और पोस्टमॉर्टम के लिए मुर्दाघर में रखे उसके शव को चींटियां अपना निवाला बनाती रहीं थीं। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

किस हाल में है रुपया? राहुल गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

तेल में 'आग' से बिगड़ा निवेशकों का केलकुलेशन, शेयर बाजार में 4 दिन की तेजी पर भारी पड़ी 1 दिन की मुनाफा वसूली

ट्रंप का यू-टर्न! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने दिए युद्ध खत्म करने के संकेत

ईरान की 4000 KM वाली मिसाइल का डिएगो गार्सिया पर प्रहार! क्या भारत के पास पहुंच गई है जंग की आग?

बरेली की नसरीन बी ने बेकरी से बदली गांव की महिलाओं की तकदीर

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप की 48 घंटे वाली धमकी पर अब ईरान ने कसा तंज, कहा- आप तो ईरान के लोगों को आजादी दिलाने आए थे...

PM Modi Record: 8,931 दिन पूरे कर PM मोदी बने सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले सरकार प्रमुख, चामलिंग को छोड़ा पीछे

Weather Alert: 23-25 मार्च तक मौसम बदलेगा, कई राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि, पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

Iran Missile Attack: एक रात में 9 देशों पर ईरान के हमले, कतर-UAE-सऊदी-बहरीन में मिसाइल और ड्रोन स्ट्राइक से मचा हड़कंप

MP : CM यादव ने कहा- राजस्थान और मध्यप्रदेश हैं भाई-भाई, 5,055 करोड़ के निवेश से 3,530 रोजगार

अगला लेख