Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में हल्की बारिश से गर्मी से मिली राहत

Webdunia
बुधवार, 31 मई 2017 (08:09 IST)
भोपाल। राजधानी भोपाल सहित मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में मंगलवार को मानसून से पूर्व की हल्की बारिश होने से तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को नौतपा में गर्मी से कुछ राहत मिली है।
 
मौसम विभाग के भोपाल केंद्र के निदेशक डॉ. अनुपम काश्यपी ने मंगलवार शाम को बताया कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून आने से पहले इस प्रकार मानसून पूर्व की बौछारें पड़ती रहेंगी। सामान्य तौर पर मध्यप्रदेश में मानसून का आगमन जून के दूसरे सप्ताह में आता है।
 
उन्होंने बताया कि भोपाल में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सोमवार को यह 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। भोपाल के अलावा उमरिया, सिवनी और राजगढ़ जिलों में बारिश की हल्की बौछारें हुईं। इससे वातावरण में नमी होने से प्रदेश के कई इलाकों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
 
उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ इलाकों में बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश और धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

LPG को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 5Kg वाले सिलेंडर की बढ़ाई आपूर्ति, किसे मिलेगा फायदा, जानिए क्‍या हैं नियम?

होर्मुज संकट पर बौखलाए ट्रंप, ईरान को दी खुली धमकी, बोले- सबकुछ तबाह कर देंगे, तेल पर करेंगे कब्जा

PM मोदी ने बंगाल में फूंका चुनावी बिगुल, कूचबिहार में TMC पर साधा निशाना, बोले- अत्याचारों का लिया जाएगा हिसाब

US rescues pilot in Iran : हॉलीवुड एक्शन मूवी स्टाइल में अमेरिकी पायलट का रेस्क्यू, ईरान में चला खतरनाक ऑपरेशन, पढ़िए पूरी कहानी

IAF के लिए 1000 किलोग्राम बम बनाने की तैयारी, तबाही मचा देगा DRDO का ‘गौरव’

सभी देखें

नवीनतम

3 महीने का अल्टीमेटम, नहीं लिया PNG तो कटेगा LPG कनेक्शन, नहीं होगा सिलेंडर का सप्‍लाय

EPFO 3.0 New Rule: ATM और UPI से कैसे निकलेगा PF का पैसा, जानिए कितनी है लिमिट और क्या है प्रोसेस, किन 32 बैंकों से टाइअप

Hormuz Strait : ईरान का 'अस्थायी युद्धविराम' से इनकार, ट्रंप ने दी नई डेडलाइन, अमेरिका-इजराइल के हमलों में तबाह हुआ तेहरान का पूरा पावर सेंटर, देखें मारे गए नेताओं की लिस्ट

चारधाम यात्रा को सुगम, सुखद और सुरक्षित बनाना राज्य सरकार का लक्ष्य : पर्यटन मंत्री

सुरक्षा में बड़ी चूक, दिल्ली विधानसभा में घुसी अज्ञात कार, बैरियर तोड़कर बाहर भी निकली

अगला लेख