बड़ी खबर : अरुण यादव ने खंडवा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से किया इंकार, BJP ने कसा तंज

विकास सिंह
रविवार, 3 अक्टूबर 2021 (23:12 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में खंडवा लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट के ‌दावेदार और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव को लेकर बड़ी खबर आ रही है। अरुण यादव ने कांग्रेस आलाकमान को पत्र लिखकर खंडवा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। 
 
अब कुछ देर पहले अरुण यादव ने ट्वीट कर लिखा कि "आज कमलनाथ जी, मुकुल वासनिक जी से दिल्ली में व्यक्तिगत तौर पर मिलकर अपने पारिवारिक कारणों से खण्डवा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी प्रत्याशी न बनने को लेकर लिखित जानकारी दे दी है, अब पार्टी जिसे भी उम्मीदवार बनाएगी मैं उनके समर्थन में पूर्ण सहयोग करूंगा"।
 
 अरुण ‌यादव के इस ट्वीट के बाद प्रदेश में सियासी पारा गर्मा ‌गया है।  कांग्रेस से जुड़े सूत्र बताते हैं कि खंडवा लोकसभा सीट पर पार्टी में लगातार जारी विवाद और गुटबाजी के चलते अरुण यादव ने यह कदम उठाया है। गौरतलब है कि अरुण यादव खंडवा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे और अपना चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने तो सोशल मीडिया पर अरुण यादव को बधाई भी दे डाली थी। 
अरुण यादव अपने ही पार्टी‌‌ के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के खिलाफ कुछ दिनों पहले मोर्चा खोल दिया था। वहीं वह कमलनाथ के घर होने वाली चुनावी बैठकों से लगातार दूरी बनाकर रखे थे। शनिवार को‌ ‌कमलनाथ‌ से जब अरुण यादव की दावेदारी ‌को लेकर सवाल किया गया था‌ ‌तो‌‌ कमलनाथ ने कहा था‌ कि सर्वे में जिसका नाम आएगा उसको टिकट दिया जाएगा।
 
खंडवा लोकसभा सीट‌ पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय विधायक चुनेंगे सुरेंद्र सिंह शेरा भी अपनी पत्नी के लिए टिकट की दावेदारी कर रहे है।
 
वहीं भाजपा की तरफ से अब तक खंडवा पर उम्मीदवार तय नहीं किया गया है। ऐसे में अरुण यादव के चुनाव लड़ने से इंकार करने के बाद एक बार सिर्फ प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।
 
वहीं भाजपा प्रवक्ता हितेश वाजपेयी ने ट्विट कर लिखा कि जब दिग्विजय सिंह अरुण यादव जी को चुनाव लड़ने का "आशीर्वाद" दिया था तभी मैं समझ गया था कि "राजा" ने "खेल" कर दिया है, जय हो बंटाधार।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

गाजियाबाद में एंबुलेंस की टक्कर से 2 कांवड़ियों की मौत, 1 घायल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

किराना हिल्स पर भारत ने किया था हमला, पाकिस्तान के परमाणु ठिकानों के पास मची थी तबाही, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

कैसी है ओडिशा में आग से झुलसी पीड़िता की हालत, अब दिल्ली में होगा इलाज

मिर्जापुर में CRPF जवान से मारपीट, 3 कांवड़िये गिरफ्तार

अगला लेख