Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मऊगंज में पुलिस टीम पर हमला, पत्थरबाजी में ASI की हुई मौत, बंधक युवक को छुड़ाने गई थी पुलिस

Advertiesment
हमें फॉलो करें mp police

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मऊगंज , शनिवार, 15 मार्च 2025 (23:57 IST)
Mauganj Controversy News : मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के गडरा गांव में आज एक युवक को बंधक बनाकर पीटे जाने से उसकी मौत हो गई और इस बवाल की सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस दल पर भी ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इसमें एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) रामचरण गौतम शहीद हो गए और कम से कम चार पुलिस कर्मचारी घायल हो गए।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गडरा गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। देर रात स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और कुछ हमलावरों को हिरासत में लिया गया है। घायल पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और एक नायब तहसीलदार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
सूत्रों ने कहा कि कुछ समय पहले एक सड़क हादसे में एक आदिवासी व्यक्ति की मौत हो गई थी। गांव के लोगों ने इसी घटना के सिलसिले में सनी द्विवेदी नाम के व्यक्ति को आज बंधक बना लिया और उसे गांव में एक कमरे में बंद करके पीटा गया। इसकी सूचना मिलने पर शाहपुर थाना प्रभारी मौजूद दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहां देखा तो युवक की मौत हो चुकी थी और ग्रामीण आक्रोशित थे। ग्रामीणों ने पुलिस बल पर भी हमला कर दिया। वे धारदार हथियार और लाठी आदि लिए थे।
इस हमले के कारण कम से कम चार पांच पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को गंभीर चोट पहुंची। दल में शामिल अधिकारियों कर्मचारियों ने किसी तरह अपने आप को बचाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। हमले के शिकार पुलिस कर्मचारियों को अस्पताल लाया गया, जहां एएसआई रामचरण गौतम को मृत घोषित कर दिया गया।
ALSO READ: होली पर रंगों की जगह बरसे पत्थर, आगजनी, बंगाल से लेकर UP तक हुआ तनाव
शेष घायल पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को इलाज के लिए मऊगंज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि गांव में अतिरिक्त पुलिस बल वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहुंच गया है और रात्रि में स्थिति नियंत्रण में आ गई। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। रीवा रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक साकेत पांडे ने पीटीआई को बताया, “एक एएसआई (सहायक उपनिरीक्षक) समेत दो लोगों की मौत हुई है और अन्य पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं।” 

मऊगंज जिलाधिकारी अजय श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक रचना ठाकुर ने एक वीडियो संदेश में बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 (सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने और गड़बड़ी को रोकने) को क्षेत्र में लागू कर दिया गया है। कलेक्टर ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। इनपुट एजेंसियां 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अभिनेत्री रान्या राव से जुड़े सोना तस्करी केस में DRI ने कोर्ट में दिया यह बयान