Publish Date: Mon, 07 Feb 2022 (13:54 IST)
Updated Date: Mon, 07 Feb 2022 (13:59 IST)
भोपाल। भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को आपत्तिजनक वीडियो भेजने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सांसद साध्वी प्रज्ञा के मोबाइल पर रविवार शाम 7 बजे एक लड़की का व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आया। वीडियो कॉल रिसीव करते हुए लड़की ने अपने कपड़े उतारना शुरू कर दिए। जिसके बाद तत्काल सांसद ने फोन काट दिया है।
इसके कुल समय पर एक अन्य नंबर से सांसद को लड़की न्यूड वीडियो रिकॉर्डिंग भेजी गई। इसके साथ ही आरोपी ने सांसद को धमकी दी कि अगर उसकी मांग नहीं मानी गई तो उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। सांसद के मोबाइल पर अज्ञात लड़की का वीडियो कॉल 6371608664 नंबर से आया था और उसके कुछ समय बाद एक अन्य नंबर 8280774239 से लड़की की न्यूड वीडियो रिकॉर्डिंग भेजी गई।
फोन पर अज्ञात लड़की और उससे जुड़े लोगों की ब्लैकमेल करने की कोशिश के बाद भोपाल सांसद ने स्थानीय टीटी नगर थाने को सूचना दी। जिस पर टीटी नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 354, 507 और 509 में केस दर्ज कर पूरे प्रकरण की जांच शुरु कर दी है।