Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली में सुबह मौसम रहा सुहावना, AQI 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई

हमें फॉलो करें दिल्ली में सुबह मौसम रहा सुहावना, AQI 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई
, सोमवार, 7 फ़रवरी 2022 (11:19 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार को सुबह मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता (एक्यूआई) 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई। सफदरजंग वेधशाला के अनुसार सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 87 प्रतिशत दर्ज किया गया।

 
मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। उसने बुधवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 24.2 दर्ज किया गया था, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1 डिग्री अधिक है और न्यूतनम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
 
दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 262 दर्ज किया गया। फरीदाबाद में 289, गाजियाबाद में 316, ग्रेटर नोएडा में 217, गुडगांव में 244 और नोएडा में 219 एक्यूआई दर्ज किया गया। एक्यूआई को 0 और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' तथा 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।
 
दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री कम 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस महीने में पिछले 19 साल में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है। इससे पहले 1 फरवरी 2003 को अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अखिलेश का साथ देने लखनऊ जाएंगी ममता बनर्जी, भाजपा के खि‍लाफ करेंगी वर्चुअल रैली