कलेक्टर को महंगी पड़ी नेहरू की तारीफ, मिली यह सजा...

Webdunia
भोपाल। बड़वानी के कलेक्टर अजय सिंह गंगवार को सोशल मीडिया पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की सराहना करना खासा महंगा पड़ गया। गंगवार को भोपाल में सचिवालय में उपसचिव के तौर पर स्थानांतरित कर दिया गया है।
 
मध्यप्रदेश के जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने कहा, राज्य सरकार ने बड़वानी के जिला कलेक्टर गंगवार का भोपाल में मंत्रालय में उपसचिव के तौर पर स्थानांतरण कर दिया है।
 
उल्लेखनीय है कि गंगवार ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा था कि मुझे उन गलतियों का पता होना चाहिए, जो नेहरू को नहीं करनी चाहिए थीं। क्या यह उनकी गलती है कि उन्होंने हमें 1947 में हिन्दू  तालिबानी राष्ट्र बनने से रोका। क्या आईआईटी, इसरो, बार्क, आईआईएसबी, आईआईएम खोलना उनकी गलती है? क्या यह उनकी गलती है कि उन्होंने आसाराम और रामदेव जैसे बुद्धिजीवियों की जगह होमी जहांगीर का सम्मान किया?
 
सरकारी अधिकारी के मुताबिक यह फेसबुक पोस्ट शीर्ष अधिकारियों को रास नहीं आई, क्योंकि यह सेवा नियमों का 'उल्लंघन' था जिसके बाद एक शुरुआती जांच की गई और गंगवार का तबादला कर दिया गया। 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

भारत में कैसे होती है जनगणना, जानिए Census की पूरी प्रक्रिया

Apple, Google, Samsung की बढ़ी टेंशन, डोनाल्ड ट्रंप लॉन्च करेंगे सस्ता Trump Mobile T1 स्मार्टफोन

Raja Raghuvanshi Murder Case : खून देखकर चिल्ला उठी थी सोनम, 2 हथियारों से की गई राजा रघुवंशी की हत्या

Ahmedabad Plane Crash: प्लेन का लोहा पिघल गया लेकिन कैसे बच गई भागवत गीता?

शुक्र है राजा रघुवंशी जैसा हश्र नहीं हुआ, दुल्हन के भागने पर दूल्हे ने ली राहत की सांस

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra: राज ठाकरे ने हिन्दी भाषा को लेकर सरकार पर साधा निशाना, जानें क्या कहा

इंस्टाग्राम पोस्ट पर अलर्ट के 8 मिनट के भीतर महिला के घर पहुंची पुलिस, आत्महत्या से रोका

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आकर 2 की मौत, 3 घायल

पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस में बम धमाका, 6 डिब्बे पटरी से उतरे

क्या ईरान-इजरायल युद्ध से भारत में बढ़ेगी महंगाई, जानिए कौन सी चीजें होंगी महंगी और क्या पड़ेगा असर

अगला लेख