मध्य प्रदेश चुनाव से पहले दल-बदलू सक्रिय, टिकट की तलाश में पार्टी बदल रहे नेता

विकास सिंह
शुक्रवार, 25 अगस्त 2023 (15:51 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानभा चुनाव से पहले आया राम-गया राम की सियासत तेज हो गई है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे नेताओं के पाला बदलने का सिलसिला तेज होता जा रहा है। टिकट की तलाश में नेता रातों-रातों  पार्टी बदल रहे है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी में हर दिन नेताओं की अदला-बदली हो रही है।

गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यायल में बड़ा सदस्यता आयोजन किया गया है जिसमें सागर, निवाड़ी,दतिया, सतना और शिवपुरी के कई भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल हुए। शिवपुरी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा नेता जितेंद्र जैन गोटू अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। इसके पहले शिवपुरी से ही आने वाले रघुराज सिंह धाकड़ के साथ शिवपुरी के कोलारस विधानसभा सीट से टिकट के दावेदार रघुराज सिंह धाकड़ के साथ यादवेंद्र सिंह यादव और बैजनाथ यादव भी कांग्रेस में शामिल हो चुके है।

इसके साथ ही निवाड़ी के जिला पंचायत सदस्य और भाजपा की जिला उपाध्यक्ष रोशनी यादव कांग्रेस में शामिल हुई। रोशनी यादव पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव की पुत्रवधू है। कांग्रेस में शामिल होने वाली रोशनी यादव ने आरोप लगाया कि वह भाजपा की रीति ,नीति व नेतृत्व से नाख़ुश होकर पार्टी छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ महिलाओं को ठगने का काम करती है और जनता में प्रदेश और केंद्र के नेतृत्व दोनो से नाराजगी है, जिस दल से जनता खुश नही है उससे जुड़ कर भला सेवा का कार्य कैसे हो सकता है। रोशनी ने कहा क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ता दोनों का अपार समर्थन और स्नेह मेरे साथ है।

वहीं सागर के राहतगढ़ के पूर्व जनपद अध्यक्ष नीरज शर्मा भी कांग्रेस मे हुए शामिल। नीरज शर्मा सुरखी से भाजपा की ओर से टिकट की दावेदारी कर रहे थे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से जुड़े पंडित नीरज शर्मा की पहचान मंत्री गोविंद राजपूत के धुर विरोधी नेता के  तौर पर होती है। पिछले 15 सालों से शर्मा का जनपद और राहतगढ़ नगर परिषद पर कब्जा है। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के भाजपा में शामिल होने के बाद नीरज शर्मा भाजपा  से नाराज चल रहे थे और अब चुनाव से ठीक पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। बुंदेलखंड में यादव समाज के बड़े नेता लक्ष्मी नारायण यादव का वरदहस्त प्राप्त नीरज शर्मा ने पिछले साल राहतगढ़ नगर परिषद के चुनाव में गोविंद राजपूत के समर्थक को हराकर अपने समर्थक को नगर परिषद अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया था।

वहीं दतिया के भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजू दांगी भी कांग्रेस में हुए शामिल। इसके साथ रेगांव से बीजेपी के पूर्व विधायक जुगल किशोर बागरी बेटे देवराज बागरी और बहू वंदना बागरी भी कांग्रेस में शामिल हुए।

भाजपा भी कुनबा बढ़ाने में जुटी-प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा भी अपना कुनबा बढ़ाने में  जुटी हुई है। छिंदवाड़ा जिले की सौंसर विधानसभा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता अजय धवले शुक्रवार को भाजपा  में शामिल हुए। अजय धवले जिले में संस्था ग्रामीण आदिवासी समाज विकास संस्थान के माध्यम से दिव्यांगजनों एवं मनोरोगियों के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं।

वहीं गुरुवार को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पूर्व क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री घनश्याम चंद्रवंशी एवं अतिथि शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदीश शास्त्री भी भाजपा में शामिल हुए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

टैरिफ का टेरर, धराशाही हुए दुनियाभर के शेयर बाजार, चीन ने बताया आर्थिक धौंस, ट्रंप बोले- फैसला वापस नहीं लूंगा

मध्यप्रदेश में OBC को 27 फीसदी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

पटना में राहुल गांधी के जाते ही भिड़े कार्यकर्ता, सांसद अखिलेश ने मारा थप्पड़

UP : जेल में बंद मुस्कान की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजीटिव, छिड़ेगी जंग बच्चा प्रेमी साहिल का या सौरभ का

Waqf को लेकर CM उमर पर बरसीं महबूबा, बोलीं शर्म की बात है कि...

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: पीएम मोदी ने 'मुद्रा योजना' के लाभार्थियों से बातचीत की, 10 साल में बांटे 32 लाख करोड़ के लोन

जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर धमाका

ट्रंप ने दी 50 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क की धमकी, चीन ने भी तैयार किया एक्शन प्लान

Weather Update : यूपी से राजस्थान तक भीषण गर्मी की मार, 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

ट्रंप का टैरिफ वॉर, क्या भारत में बढ़ेगी बेरोजगारी और महंगाई, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्‍स

अगला लेख