मध्यप्रदेश में 7 मार्च से लगेंगे भगोरिया हाट, होली से पहले हजारों आदिवासी उल्लास में डूबेंगे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 23 फ़रवरी 2025 (23:01 IST)
Madhya Pradesh News : होली के त्योहार से ऐन पहले पश्चिमी मध्यप्रदेश के आदिवासियों के फागुनी उल्लास की रंगारंग झांकी पेश करने वाले पारंपरिक भगोरिया हाटों का सिलसिला इस बार 7 मार्च से शुरू होगा। ये हाट झाबुआ, अलीराजपुर, धार, खरगोन और बड़वानी जैसे आदिवासी बहुल जिलों के 100 से ज्यादा स्थानों पर लगाए जाते हैं। आदिवासियों की संस्कृति की चटख छटाएं निहारने के लिए इन हाटों में देश-विदेश के सैलानी उमड़ते हैं। हजारों लोगों की भीड़ वाले भगोरिया हाटों की रौनक इतनी ज्यादा होती है कि ये हाट बड़े मेलों की तरह नजर आते हैं।
 
जनजातीय संस्कृति के जानकार अनिल तंवर ने सोमवार को बताया कि पश्चिमी मध्यप्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों में भगोरिया हाट सात मार्च से 13 मार्च के बीच अलग-अलग दिन लगेंगे। उन्होंने बताया कि ये हाट लगाने की परंपरा करीब 200 साल पहले शुरू होने के प्रमाण मिलते हैं।
ALSO READ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी समुदाय की भागीदारी के बिना देश का विकास संभव नहीं
तंवर के मुताबिक, भगोरिया हाटों का सिलसिला होलिका दहन से हफ्ते भर पहले शुरू हो जाता है। आदिवासी पूरे साल भले ही किसी भी स्थान पर काम करें, भगोरिया हाटों में शामिल होने के लिए वे पूरे परिवार के साथ अपने गांव जरूर लौटते हैं। हजारों लोगों की भीड़ वाले भगोरिया हाटों की रौनक इतनी ज्यादा होती है कि ये हाट बड़े मेलों की तरह नजर आते हैं।
 
आदिवासी टोलियां ढोल और मांदल (पारंपरिक बाजा) की थाप तथा बांसुरी की स्वर लहरियों पर थिरकते हुए इन हाटों में पहुंचती हैं। आदिवासी युवक-युवती पारंपरिक वेश-भूषा में बड़े उत्साह से भगोरिया हाटों में शामिल होते हैं। इन हाटों के लिए युवाओं की कई टोलियों के ‘ड्रेस कोड’ भी तय होते हैं।
ALSO READ: आदिवासी महिला के स्नेह से अभिभूत हुए PM मोदी, बोले- नारी शक्ति का आशीर्वाद प्रेरणा देता है...
ताड़ी (ताड़ के पेड़ के रस से बनी शराब) के बगैर भगोरिया हाटों की कल्पना भी नहीं की जा सकती। दूधिया रंग का यह मादक पदार्थ इन हाटों में शामिल आदिवासियों की मस्ती को सातवें आसमान पर पहुंचा देता है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमित शाह बोले- नक्सलवाद के अभिशाप से मुक्त होगा देश, नक्सलियों से की यह अपील

भारत ने बांग्लादेश को दी चेतावनी, खुद के गिरेबान में झांक लो, बंगाल हिंसा पर ज्ञान न दे

अमेरिका ने दी भारतीय छात्रों को चेतावनी, कानून का उल्लंघन करने वालों को होगी सजा

तमिलनाडु के CM स्टालिन ने अमित शाह को दी चुनौती, जानिए किन मुद्दों पर साधा निशाना...

ये हैं दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देशों की नई लिस्ट, क्या कायम है अमेरिका का दबदबा? जानिए भारत का नंबर

सभी देखें

नवीनतम

क्या Maharashtra में BJP पर भारी पड़ेगा हिन्दी का दांव, क्या 19 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे फिर होंगे एकसाथ

Chhattisgarh: भाजपा कार्यकर्ता की कार की टक्कर से युवा कांग्रेस नेता की मौत, ह‍त्या का जताया संदेह

पृथ्वी दिवस 2025: कैसे सुधारा जा सकता है धरती के पर्यावरण को?

उद्धव ठाकरे ने चेताया, महाराष्ट्र में हिन्दी को नहीं बनाने देंगे अनिवार्य

टैरिफ में राहत से झूमे भारतीय शेयर बाजार, कैसा रहेगा अप्रैल का आखिरी हफ्ता?

अगला लेख