ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में गरजेंगे राहुल गांधी, भारत जोड़ो न्याय यात्रा की मध्यप्रदेश में एंट्री आज

विकास सिंह
शनिवार, 2 मार्च 2024 (10:56 IST)
भोपाल। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज मध्यप्रदेश पहुंच रही है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से प्रद्रेश में एंट्री कर रही है। राहुल गांधी अगले 5 दिन प्रदेश में रहेंगे। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रदेश की 8 लोकसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्यप्रदेश में 5 दिनों में 9 जिलो को कवर करते हुए 698 किमी का सफर तय करेगी। पिछले साल राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सबसे सफल मध्यप्रदेश में रही थी।

ALSO READ: लोकसभा चुनाव से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपनी ही पार्टी में मिली चुनौती
सिंधिया के गढ़ पर राहुल का फोकस-ग्वालियर-चंबल पर विशेष फोकस होने के साथ इस बार राहुल गांधी की यात्रा के निशाने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया भी है। मार्च 2020 में कांग्रेस से भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस बार ग्वालियर या गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरने की संभावना है, ऐसे में राहुल गांधी ने भी अपनी यात्रा में ग्वालियर और गुना-शिवपुरी पर खासा फोकस किया है।

ALSO READ: कमलनाथ की भाजपा में एंट्री पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लगाया ब्रेक?
आज मध्यप्रदेश में यात्रा के पहले दिन राहुल गांधी मुरैना और ग्वालियर में सभा करने के साथ रात्रि विश्राम भी ग्वालियर में करेंगे। वहीं 3 मार्च यानि शनिवार को राहुल गांधी ग्वालियर में पूर्व सैनिकों के साथ अग्निवीरों के साथ चर्चा करेंगे। इसके साथ गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट पर राहुल गांधी रोड शो करने के साथ नुक्कड सभा करेंगे। राहुल गांधी की यात्रा पांच दिन मध्यप्रदेश में रहेगी जिसमें वह 3 दिन सिंधिया के गढ़ में गुजारेंगे।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस को मिलेगा फायदा?- राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्यप्रदेश में 8 लोकसभा सीटों को कवर करेगी। वर्तमान में इन सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है, ऐसे में सवाल यहीं है कि क्या भारत जोड़ो न्याय यात्रा से कांग्रेस को इन सीटों पर कोई फायदा मिल पाएगा। दरअसल लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए मध्यप्रदेश में कांग्रेस के लिए माहौल बनाएंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के मध्यप्रदेश में सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस संगठन ने पूरी तैयारी कर रखी  है।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद राहुल गांधी अपनी यात्रा के जरिए कांग्रेस संगठन में नया जोश फूंकने की कोशिश करेंगे। विधानसभा चुनाव में भले ही कांग्रेस को प्रदेश में बड़ी हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन मुरैना, ग्वालियर में भाजपा और कांग्रेस के बीच बराबरी का मुकाबला रहा है,ऐसे में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से उम्मीदें है, ऐसे में देखना होगा कि क्या राहुल गांधी अपनी यात्रा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उम्मीदें पूरी कर पाते है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी की पिछले साल निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा ने मध्यप्रदेश के मालवा निवाड़ क्षेत्र के 6 जिलों बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर,उज्जैन और आगर मालवा में करीब 380 किलोमीटर की दूरी तय की थी।
<>
Show comments

जरूर पढ़ें

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की खास रणनीति, क्या अंदरूनी कलह से जूझ रही है पार्टी

रियासी आतंकी हमले की जांच में NIA का बड़ा एक्शन, राजौरी में ताबड़तोड़ छापेमारी

Kuno National Park : 3 चीतों की सेप्टिसीमिया से हुई थी मौत, अब बचाव के लिए उठाया गया यह कदम

क्या है समष्‍टि गुब्बी का संस्कृत से कनेक्शन, पीएम मोदी ने क्यों सराहा?

कौन हैं जनरल उपेंद्र द्विवेदी, जिन्होंने संभाली आर्मी चीफ की कमान?

सभी देखें

नवीनतम

NEET-UG पेपर लीक के मामले में CBI का एक्शन, गोधरा से स्कूल मालिक गिरफ्तार

Team India को World Cup जीतने पर BCCI देगी 125 करोड़ का इनाम, जय शाह का ऐलान

Weather Update : गुजरात के पलसाना में 10 घंटे में 153 मिमी बारिश, कई इलाकों में जल भरा

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की खास रणनीति, क्या अंदरूनी कलह से जूझ रही है पार्टी

MP के मंत्री विश्वास सारंग पर चढ़ा T-20 वर्ल्डकप की जीत का खुमार, स्टंटबाजी वायरल

अगला लेख
More