Bharat Joda Yatra: राहुल गांधी को इंदौर में बम से उड़ाने की धमकी

Webdunia
शुक्रवार, 18 नवंबर 2022 (12:25 IST)
इंदौर। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवबंर से मध्यप्रदेश में प्रवेश करने जा रही है। यात्रा के प्रदेश में प्रवेश से पहले उस समय हड़कंप मच गया जब शहर की एक मिठाई की दुकान पर पत्र छोड़कर किसी ने राहुल को बम से उड़ाने धमकी दी।
 
जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में एक मिठाई की दुकान पर धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में इंदौर के खालसा कॉलेज में भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल गांधी के रुकने पर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पत्र में कहा गया है कि कमलनाथ को भी गोली मार दी जाएगी।
 
पत्र में कहा गया है कि नवंबर के आखिरी सप्ताह में बम धमाकों से पूरा शहर दहल उठेगा। राहुल गांधी को भी राजीव गांधी के पास पहुंचा दिया जाएगा। राजवाड़ा को निशाना बनाने की बात भी कही गई है।
 
दुकान संचालक को जैसे ही यह पत्र मिला उसने तुरंत इस संबंध में पुलिस से संपर्क किया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पत्र छोड़ने वाले की तलाश कर रही है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए, ब्रिक्स में बोले PM मोदी

उज्जैन में मुहर्रम के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

9 जुलाई से पहले भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर गेंद वाशिंगटन के पाले में

Maharashtra : भाषा विवाद में कूदे दिनेश निरहुआ, ठाकरे बंधुओं को दी यह चेतावनी

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

अगला लेख