Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विकास पर्व : 9 दिनों में प्रदेश में लगभग 15 हजार 175 करोड़ के भूमिपूजन एवं लोकार्पण

हमें फॉलो करें विकास पर्व : 9 दिनों में प्रदेश में लगभग 15 हजार 175 करोड़ के भूमिपूजन एवं लोकार्पण
, मंगलवार, 25 जुलाई 2023 (15:59 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में चलाए जा रहे विकास पर्व के दौरान 24 जुलाई तक लगभग 15 हजार 175 करोड़ 9 लाख 5 हजार रूपये लागत के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन/लोकार्पण किया गया। प्रदेश के सभी जिलों में विकास एवं निर्माण कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि-पूजन का क्रम जारी है।

प्रदेश में विकास पर्व के नौवे दिन 24 जुलाई को कुल 99 करोड़ 6 लाख 51 हजार रूपये के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया गया। इंदौर जिले में 4 करोड़ 71 लाख 32 हजार, रतलाम जिले में 85 लाख 16 हजार, सतना जिले में 1 करोड़ 44 लाख, पन्ना जिले में 2 लाख 53 हजार, मुरैना जिले में 5 लाख, गुना जिले में 9 करोड़ 19 लाख, खण्डवा जिले में 7 करोड़ 30 लाख 95 हजार, रायसेन जिले में 30 लाख 75 हजार, अशोक नगर जिले में 43 लाख, शहडोल जिले में 24 लाख 90 हजार, मंदसौर जिले में 7 करोड़ 99 लाख 14 हजार, झाबुआ जिले में 65 करोड़ 40 लाख 26 हजार, कटनी जिले में 13 लाख 50 हजार और उमरिया जिले में 97 लाख विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किये गये।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

देश की अनुमानित जनसंख्या 1.39 अरब पार, आगे है चीन