suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सनसनीखेज, भोपाल में नाले से 2 मानव पैर बरामद

Advertiesment
Bhopal
भोपाल। भोपाल के टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र के कांग्रेस नगर स्थित एक नाले से मिले 2 मानव पैरों के मामले में जांच में जुटी पुलिस को अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लग सका।
 
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार कांग्रेस नगर के नाले से बुधवार को 2 मानव पैर एक बोरी में बंधे हुए बरामद हुए थे जिसके बाद से पुलिस शरीर के अन्य अंगों की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन पुलिस के हाथ अब तक कोई सुराग नहीं लगा है।
 
गुरुवार सुबह से फिर एक बार पुलिस नगर निगम के कर्मचारियों के साथ नाले की सर्चिंग की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस द्वारा मानव पैरों को शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आरोन फिंच बोले, तीसरे टेस्ट में तीनों नतीजे संभव