Publish Date: Wed, 10 Nov 2021 (13:00 IST)
Updated Date: Wed, 10 Nov 2021 (13:08 IST)
भोपाल। अपने बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाली भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर विवादों में है। राजधानी में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि अजान की आवाज से सुबह की नींद खराब होती है और साधु-संतों की साधना भी भंग होती है।
भाजपा सांसद ने कहा कि सुबह पांच बजे से बहुत जोर-जोर से आवाज आती है और सबकी नींद खराब होती है। अजान की आवाज से ऐसे मरीज जो रात भर परेशानियों के चलते सो नहीं पाते है जब वह सुबह सोते है तब तेज आवास से उनकी नींद खराब होती है और उनको परेशानी होती है। इसके साथ सुबह से आने वाली आवाज से परेशानी होने के साथ-साथ साधु संतों और हमारी साधना भी भंग होती है क्यों वहीं समय हमारी पूजा-पाठ का होता है।
इससे पहले मस्जिदों से आने वाली अजान को लेकर इससे पहले मशूहर सिंगर सोनू निगम ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि लाऊडस्पीकर की आवाज से सुबह सुबह बहुत परेशानी होती है। वहीं इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की कुलपति ने भी मस्जिदों से आने वाली अजान से नींद खराब होने की बात कहीं थी। इसको लेकर उन्होंने इलाहाबाद के कलेक्टर को पत्र भी लिखा था।