इंदौर भाजपा के नेता एक साथ भोपाल तलब, पार्टी दफ्तर में बंद कमरे में महापौर के नाम पर मंथन

विकास सिंह
मंगलवार, 14 जून 2022 (16:21 IST)
भोपाल। इंदौर महापौर उम्मीदवार को लेकर मचा घमासान अब राजधानी भोपाल पहुंच गया है। इंदौर में महापौर उम्मीदवार पर एक राय बनाने के लिए इंदौर से सभी बड़े नेताओं को पार्टी नेतृत्व ने एक साथ राजधानी तलब किया। इंदौर सांसद शंकर लालवानी, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, भाजपा विधायक रमेश मेंदोला, विधायक मालिनी गौड़, सुर्दशन गुप्ता, इंदौर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे के साथ भाजपा नेता मधु वर्मा एक साथ पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे।
 
एक साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे इंदौर के दिग्गज नेताओं के साथ भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, संगठन मंत्री हितानंद बंद कमरे में बैठक कर रहे है। माना जा रहा है कि बैठक में महापौर के लिए एक नाम पर सहमति बनाने की समझाइश पार्टी नेतृत्व की ओर से इंदौर के स्थानीय नेताओं को दी जाएगी। 
 
गौरतलब है कि भाजपा के टिकट पर इंदौर से महापौर उम्मीदवार बनने की दौड़ में सबसे आगे नाम पुष्यमित्र भार्गव और डॉ. निशांत खरे का शामिल है। वहीं भाजपा विधायक रमेश मेंदोला भी महापौर उम्मीदवार के लिए बड़े दावेदार है लेकिन पार्टी के विधायकों को टिकट नहीं देने का फॉर्मूले के चलते वह अब पीछे छूट गए है। पार्टी के सूत्र बताते है कि पुष्यमित्र भार्गव और डॉ निशांत खरे दोनों में से किसी एक नाम इंदौर भाजपा के दिग्गज नेता एक मत नहीं है जिसके बाद पार्टी की परेशानी बढ़ गई है। इन दोनों ही नामों पर सहमति नहीं बन पाने पर पार्टी का नेतृत्व मधु वर्मा का नाम आगे बढ़ा सकता है।

इंदौर में कांग्रेस की ओर से अपने विधायक संजय शुक्ला को मैदान में उतारने के बाद भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई है। भाजपा पर जातीय समीकरण साधने के साथ किसी ऐसे चेहरे को मैदान में उतारने का दबाव है जो कांग्रेस उम्मीदवार के चेहरो के चुनौती दे सके। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

भोपाल ड्रग्स केस में भाजपा नेता सारिक मछली पर कसेगा शिकंजा, लड़की ने लगाए गंभीर आरोप

उत्तराखंड में परमवीर चक्र विजेताओं की अनुदान राशि अब डेढ़ करोड़ , कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर CM पुष्कर धामी का तोहफा

Sukanya Samriddhi Yojana : छोटी सी बचत आपकी बेटी को बना देगी लखपति, 4 करोड़ से ज्यादा लोगो ने जताया भरोसा, जान लीजिए क्या है स्कीम

ईरान में बंदूकधारियों ने किया हमला, कोर्ट में चले ग्रेनेड, 6 लोगों की मौत, 20 घायल

एम्बुलेंस में बेहोश महिला से गैंगरेप, अस्‍पताल का स्‍टाफ बना हैवान, कर दी दरिंदगी, इसलिए एम्बुलेंस में आई थी पीड़िता

अगला लेख