भोपाल : NGO के होस्टल से गायब 26 बच्चियों पर CM मोहन यादव ने दिया अपडेट

मुख्‍यमंत्री ने कहा- सभी लड़कियां सुरक्षित

Webdunia
रविवार, 7 जनवरी 2024 (00:07 IST)
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को अधिकारियों को निर्देश दिए कि सूबे में अवैध बाल संरक्षण गृहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने इंदौर में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में ये निर्देश ऐसे वक्त दिए, जब राजधानी भोपाल में एक बालिका गृह से 26 लड़कियों के कथित तौर पर लापता होने का मामला सुर्खियों में है।
 
यादव ने बैठक में प्रशासनिक अमले को निर्देश दिया कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए सतत निरीक्षण करता रहे कि राज्य में कोई भी बाल संरक्षण गृह अवैध रूप से न चल सके। इस बीच, मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि भोपाल के परवलिया थाना क्षेत्र में संचालित बालगृह से लापता बालिकाओं की तसदीक हो गई है।

सभी बेटियां सुरक्षित हैं और इनकी पहचान भी कर ली गई है। एक भी दोषी और लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इंदौर में बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि मकर संक्रांति के आगामी पर्व पर युवाओं को पारंपरिक खेलों और वैज्ञानिक नवाचार से जोड़ने के लिए राज्य सरकार विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी।

मुख्यमंत्री ने सरकारी तंत्र को मकर संक्रांति पर पतंगबाजी और अन्य देशी खेलों के आयोजन के निर्देश दिये और ताकीद की कि पतंगबाजी में चीनी डोर के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाए।
 
यादव ने यह भी कहा कि 10 जनवरी को लाड़ली बहना योजना की मासिक सहायता राशि लाभार्थी महिलाओं के खाते में डाली जाएगी और 10 से 15 जनवरी तक महिला सशक्तीकरण पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इनपुट भाषा Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

NEET मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- झूठ फैला रहे कांग्रेस और INDIA गठबंधन

Share Market दुरुपयोग पर लगेगी लगाम, SEBI ने शेयर ब्रोकरों को दिए ये निर्देश

CMF Phone 1 क्यों हो रहा है वायरल, क्या सबसे अलग होगा स्मार्टफोन का डिजाइन

प्रवचनकारों, कथावाचकों और बाबाओं पर क्या कहते हैं हिंदू शास्त्र?

सभी देखें

नवीनतम

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

इंदौर के ACP को 'डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश, CBI अधिकारी बताकर दी धमकी

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

हेमंत सोरेन होंगे झारखंड विधानसभा चुनाव में INDIA गठबंधन का चेहरा

असल परजीवी भाजपा है, कई क्षेत्रीय दलों को खा गई : रमेश

अगला लेख
More