19 निकाय चुनाव में कांटे का मुकाबला, 11 पर BJP, 8 पर CON की जीत,राघौगढ़ पर कांग्रेस का कब्जा बरकरार

विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल मुकाबले के तौर पर देखे जा रहे निकाय चुनाव में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर

विकास सिंह
सोमवार, 23 जनवरी 2023 (18:50 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल मुकाबले के तौर पर देखे जा रहे 19 निकाय चुनाव के नतीजों में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखने को मिली है। 5 जिलों में 19 नगरीय निकाय चुनाव में 4 नगर पालिका और 7 नगर परिषद पर भाजपा की जीत हुई। वहीं कांग्रेस ने 8 नगरीय निकाय में जीत हासिल की है। खास बात यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गढ़ राघौगढ और धार की पीथमपुर नगर पालिका में कांग्रेस की जीत हुई  है वहीं 6 नगर परिषद में भाजपा की जीत हुई है।  

नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों को भाजपा अपनी ऐतिहासिक जीत बता रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने शानदार सफलता हासिल की है। बड़वासी, सेंधवा और धार नगर पालिका भाजपा ने कांग्रेस से छीन ली है वहीं राघौगढ़ में भी शानदार टक्कर हुई है। बड़वानी में कांग्रेस पूरी तरह साफ हो गई है वहीं जैतहरी और ओंकारश्वेर में भी भाजपा की जीत हुई है।

वहीं भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने नतीजों को भाजपा की ऐतिहासिक जीत बताते हुए कहा कि 19 में से भाजपा को 11 नगर परिषद में पूर्ण बहुमत मिला है। वहीं वीडी शर्मा ने दावा किया कि एक नगर परिषद में भाजपा कार्यकर्ता विजयी हुआ है जो अब पार्टी के साथ है। वीडी शर्मा ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति, गरीब कल्याण की योजनाएं के प्रति और मुख्यमंत्री के नेतृत्व और उनकी गरीब कल्याण की योजनाओं की ताकत की जीता है। वीडी शर्मा ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में जीतकार्यकर्ताओं के नीचे तक की मेहनत है और प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं ने मैदानी स्तर पर जो मोर्चा संभाला उससे यह ऐतिहासिक बहुमत मिला है।

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने निकाय चुनाव के नतीजों पर कहा 8 नगरीय निकायों में कांग्रेस ने स्पष्ट जीत हासिल की है। वहीं बाकी सीटों पर पुलिस, पैसा और प्रशासन के बल पर कांग्रेस प्रत्याशियों को जीतने से रोका गया है। कमलनाथ ने आगे कहा कि जनता ने एक बार  फिर स्पष्ट कर दिया है कि उसका मन कांग्रेस के पक्ष में है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए, ब्रिक्स में बोले PM मोदी

उज्जैन में मुहर्रम के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

9 जुलाई से पहले भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर गेंद वाशिंगटन के पाले में

Maharashtra : भाषा विवाद में कूदे दिनेश निरहुआ, ठाकरे बंधुओं को दी यह चेतावनी

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

अगला लेख