Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भाजपा ने उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामोंं का किया एलान, खंडवा से ज्ञानेश्वर पाटिल को टिकट

हमें फॉलो करें webdunia
webdunia

विकास सिंह

गुरुवार, 7 अक्टूबर 2021 (09:24 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में खंडवा लोकसभा सीट सहित 3 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। खंडवा से पार्टी ने ज्ञानेश्वर पाटिल को टिकट दिया है। पार्टी ने यहां टिकट के दावेदार पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस और पूर्व सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के बेटे हर्ष सिंह की जगह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  ज्ञानेश्वर पाटिल को तरजीह दी है।

वहीं पृथ्वीपुर विधानसभा सीट से डॉक्टर शिशुपाल सिंह यादव, रैगांव से प्रतिमा बागरी और जोबट से सुलचना रावत को भाजपा ने अपना टिकट दिया है। सुलोचना रावत चुनाव की तारीखों के एलान के बाद कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई थी। सुलोचना के भाजपा में शामिल होने के बाद उनका टिकट तय माना जा रहा था। सुलोचना की भाजपा में एंट्री के खिलाफ जोबट में कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराज होकर इस्तीफा दिया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल डीजल के दाम फिर बढ़े, पेट्रोल 30 और डीजल 35 पैसे महंगा हुआ