बुधनी में BJP प्रत्याशी रमाकांत भार्गव विजयी, पार्टी का कब्जा बरकरार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 23 नवंबर 2024 (19:05 IST)
Budhni bypoll: मध्यप्रदेश के बुधनी विधानसभा उपचुनाव (Budhni Assembly by election) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी रमाकांत भार्गव (Ramakant Bhargava) ने आज शनिवार को अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के राजकुमार पटेल (Rajkumar Patel) को 13 हजार से अधिक मतों से पराजित कर पार्टी का कब्जा बरकरार रखा।ALSO READ: विजयपुर और बुधनी उपचुनाव में ट्रंपकार्ड होगा मोहन सरकार का महिला आरक्षण का दांव!
 
भार्गव को 13,901 मतों से विजयी घोषित किया : सीहोर जिला मुख्यालय पर 13 दौरों की मतगणना के बाद भार्गव को 13,901 मतों से विजयी घोषित किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नजदीकी माने जाने वाले भार्गव ने 1,07,478 और पटेल ने 93,577 मत हासिल किए। लगभग 1 वर्ष पहले हुए विधानसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री चौहान ने बुधनी से भाजपा प्रत्याशी के रूप में 1 लाख 4 हजार से अधिक मतों से विजय हासिल की थी। लेकिन बाद में वे विदिशा से सांसद बने और विधायक पद से त्यागपत्र देना पड़ा।ALSO READ: मध्यप्रदेश के युवाओं को मिलेगी 2.50 लाख सरकारी नौकरियां, CM डॉ. मोहन यादव ने दिए निर्देश
 
इसके पहले सुबह 8 बजे सख्त सुरक्षा प्रबंधों के बीच यहां मतगणना केंद्र पर मतों की गिनती का कार्य प्रारंभ हुआ। मतगणना अपेक्षाकृत धीमे हुई। शुरुआती एक-दो दौर में पटेल आगे चल रहे थे, लेकिन उसके बाद भार्गव ने बढ़त बनाई और दोनों के बीच कुछ अवसरों पर कांटे की टक्कर दिखाई दी। आखिरकार भार्गव 13 हजार से अधिक मतों से विजयी घोषित किए गए। बुधनी में 13 नवंबर को मतदान हुआ था।(फोटो सौजन्य : यूट्यूब)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे नामीबिया, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

डोनाल्‍ड ट्रम्‍प का नया टैरिफ बम, ईराक समेत इन देशों पर लगाया 30% Tariff, भारत के लिए क्या है राहत की बात

Air India Plane Crash : अहमदाबाद विमान हादसे का खुलेगा राज, AAIB जल्‍द जारी करेगा जांच रिपोर्ट

Maharashtra : मासिक धर्म की जांच के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाए गए, 8 पर मामला दर्ज

धर्मांतरण रैकेट की जड़ें तलाशेगी ATS, छांगुर बाबा और नीतू एक हफ्ते के पुलिस रिमांड पर

अगला लेख