Dharma Sangrah

सीधी में भाजपा नेता पर छेड़छाड़ का आरोप, पार्टी अध्यक्ष ने दिखाया बाहर का रास्ता

विशेष प्रतिनिधि
सोमवार, 21 अप्रैल 2025 (11:41 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के सीधी जिले के भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान पर भाजपा दफ्तर में ही छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता ने छेड़छाड़ की वारदात को भाजपा दफ्तर के पास ही अंजाम दिया है। घटना के बाद पीड़ित युवती ने अपने को कंप्यूटर कक्ष में अपने को बंद कर लिया। पूरा मामला छेड़छाड़ की घटना के एक दिन बाद 17 अप्रैल को सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आया। वहीं इस पूरे मामले पुलिस में अब तक कोई शिकायत नहीं दर्ज हुई है।

सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल-भाजपा कार्यालय में युवती से छेड़छाड़ के मामले में भले ही भाजपा नेता के खिलाफ पुलिस में कोई शिकायत नहीं दर्ज की गई हो लेकिन सोशल मीडिया पर जमकर पूरा मामला ट्रोल हुआ। भाजपा से जुड़ी ही महिला की ओर से सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट पर कांग्रेस नेताओं के साथ भाजपा नेताओं ने टिप्पणी। इतना ही भाजपा की एक स्थानीय महिला नेत्री ने तो ये तक लिख दिया कि जिस तरह का अशोभनीय कृत्य हुआ है उसके बाद तो पार्टी कार्यालय में जाने में भी डर लगने लगा है। वहीं पूर्व विधायक केदार शुक्ला ने सोशल मीडिया के जरिए पूरी घटना पर सवाल उठाए।

आरोपी नेता पार्टी से बाहर-भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर छेड़छाड़ का आरोप लगने और सोशल मीडिया पर पूरे मामले के तूल पकड़ने के बाद आनन-फानन में सुरेश सिंह चौहान का भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूरे मामले पर एक्शन में लेते हुए सुरेश सिंह को पार्टी से बाहर का रास्त दिखा दिया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी की ओर से जारी निष्कासन पत्र में कहा गया है कि सीधी जिले के भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह द्वारा अशोभनीय कृत्य किया गया है, उससे पार्टी की छवि धूविल हुई है, यह कृत्य असहनीय है।

पीड़िता ने अपने साथ ही घटना की शिकायत सीधी विधायक रीति पाठक सहित पार्टी  के नेताओं से की थी। वहीं इस पूरे मामले में पार्टी से निष्कासित नेता सुरेश सिंह ने अपनी सफाई दी है और इस पूरी घटना को षड्यंत्र और साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि सेना से रिटायर्ड होने के बाद 20 सालों से पार्टी के विभन्न पदों में रह कर जिम्मेदारियां निभा चुके हैं, उन पर पूरा आरोप उन्हें बदनाम करने की साजिश है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

putin india visit : व्लादिमीर पुतिन की कार ऑरस सेनट, डोनाल्ड ट्रंप की द बीस्ट, किसमें कितना दम

डल झील की तर्ज पर भोपाल को मिलेगी शिकारे की नई सौगात, बोट क्लब पर CM डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

Indigo ने रद्द की 70 से ज्‍यादा उड़ानें, कंपनी ने मांगी माफी, जा‍निए क्‍या है वजह

नए आधार एप में घर बैठे बदल सकेंगे नाम और पता, किसी दस्‍तावेज की नहीं होगी जरूरत

बड़ी खबर, मोदी सरकार ने वापस लिया संचार साथी ऐप प्री इंस्टाल करने का फैसला

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: 7 मंत्रियों समेत आज भारत आएंगे पुतिन, भारत रूस बिजनेस फोरम में होंगे शामिल

रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाल रहा था, 50 फुट ऊंचे पुल से गिरने से मौत

यूपी में अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशियों पर एक्शन, बनेगा डिटेंशन सेंटर

Putin India Visit : भारत दौरे पर क्या-क्या करेंगे पुतिन, क्यों खास है रूसी राष्‍ट्रपति का भारत दौरा?

'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर बड़ा अपडेट, विधि आयोग ने क्या कहा

अगला लेख