मध्यप्रदेश में हर चौथा मतदाता भाजपा का प्राथमिक सदस्य,1.5 करोड़ भाजपा के प्राथमिक सदस्य,पीएम मोदी ने दी बधाई

विकास सिंह
गुरुवार, 17 अक्टूबर 2024 (11:12 IST)
भोपाल। संगठन पर्व के तहत देश भर में चल रहे सदस्यता अभियान में मध्यप्रदेश भाजपा ने डेढ़ करोड़ सदस्य बना लिए है। मध्यप्रदेश भाजपा की सदस्यता अभियान में इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश भाजपा संगठन की तारीफ कर बधाई दी। अगर भाजपा के प्राथमिक सदस्यों  की संख्या डेढ़  करोड़ है तो मध्यप्रदेश में हर चौथा  मतदाता अब भाजपा का प्राथमिक सदस्य हो गया है। दरअसल मध्यप्रदेश में वोटर्स की संख्या साढ़े पांच करोड़ के करीब है।

MP में भाजपा के डेढ़ करोड़ सदस्य-मध्यप्रदेश भाजपा के डेढ़ करोड़ प्राथमिक सदस्य बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि सदस्यता अभियान की पहली कार्यशाला में हमने यह कहा था कि मध्यप्रदेश में हम सभी कार्यकर्ता मिलकर इतिहास बनाएंगे। संगठन पर्व के पहले चरण में हमने 1 करोड़ का आंकड़ा पार किया था और अब मुझे यह बताते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है कि सदस्यता अभियान के दूसरे चरण के अंतिम दिन हमने सदस्यता का लक्ष्य पार कर लिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कई अंचल ऐसे भी हैं, जहां सही तरीके से मोबाइल और इंटरनेट नेटवर्क नहीं मिल पाता। कई घरों में मोबाइल फोन ही नहीं है। कुछ घरों में एक मोबाइल है और सदस्यता ग्रहण करने वाले चार-पांच सदस्य हैं। ऐसे अंचलों व घरों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर ऑफलाइन सदस्य बनाए हैं। अभी ऑफलाइन सदस्यता का आंकड़ा तैयार हो रहा है, इसका परीक्षण किया जा रहा है। जब यह आंकड़ा आएगा, तो सदस्यता अभियान में एक और इतिहास रचा जाएगा।

कैसे 1.50 करोड़ का साधा टारगेट-मध्यप्रदेश भाजपा ने डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य कैसे प्राप्त किया, इसकी कार्ययोजना साझा करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत, लगन और माइक्रोप्लानिंग के बल पर डेढ़ करोड़ का लक्ष्य पार करते हुए 1 करोड़ 50 लाख, 28 हजार 107 सदस्य बनाकर नया इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के दूसरे चरण की समाप्ति तक प्रदेश के सभी 64871 बूथों पर जो 1 करोड़ 50 लाख, 28 हजार 107 सदस्य बनाए गए हैं, उनमें से 1 करोड़ 22 लाख, 74 हजार 300 सदस्य ऐसे हैं, जिन्होंने ऑनलाइन डिजिटल फार्म भरा है। डिजिटल फॉर्म भरने के मामले में मध्यप्रदेश देश के अन्य राज्यों में अग्रणी रहा है।

इसके साथ ही वीडी शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में वैसे तो हमारे 41 लाख कार्यकर्ता हैं, लेकिन इनमें से 3 लाख कार्यकर्ता पूरी तरह से सदस्यता अभियान में जुटे हुए हैं। इनमें बूथ के कार्यकर्ता से लेकर पन्ना समिति के लोग और पन्ना प्रमुख तक शामिल हैं। अभियान के दौरान केंद्रीय नेतृत्व से लेकर प्रदेश की टोली और जिलों से लेकर शक्तिकेंद्र तथा बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता लगातार जुटे रहे। हर दिन शाम 7.00 बजे से जिलों की बैठक होती थी और सदस्यता अभियान में जुटे कार्यकर्ता इस बैठक में रिपोर्ट देते थे। इसके बाद शाम 8.00 बजे से संभाग की बैठक होती थी संभाग प्रभारी के साथ सभी जिलाध्यक्ष तथा सदस्यता अभियान में लगे कार्यकर्ता इसमें शामिल होते थे। रात्रि 9.00 बजे से प्रदेश स्तर की बैठक होती थी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी  सतीश उपाध्याय, संगठन महामंत्री  हितानंद तथा सदस्यता अभियान की टोली के सभी सदस्य बैठक करते थे और यह चर्चा होती थी कि किस विधानसभा में सदस्यता की क्या स्थिति रही।

भाजपा सदस्यता अभियान के तहत प्रदेश में थर्ड जेंडर को 17 हजार लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। इसके साथ सदस्यता अभियान में पार्टी के सदस्य बनने वालों में 60 फीसदी युवाओं की संख्या है। इसके साथ प्रदेश में महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

अब सक्रिय सदस्यता अभियान पर फोकस-भाजपा अब सक्रिय सदस्यता अभियान पर अपना फोकस कर दिया  है।  भाजपा का सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 प्राथमिक सदस्य बनाना आवश्यक है। भाजपा संविधान में सक्रिय सदस्यता के लिए 50 प्राथमिक सदस्य बनाना ही निर्धारित है, लेकिन मध्यप्रदेश में सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 प्राथमिक सदस्य बनाना निर्धारित किया गया है।

कांग्रेस पर साधा निशाना-भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि जो लोग लगातार झूठ बोलते हैं और झूठ की ही राजनीति करते हैं, उन्हें मैं यह बता देना चाहता हूं कि सिर्फ झूठ ही राजनीति का आधार नहीं होता। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जमीन पर उतरकर माइक्रोप्लानिंग करके सदस्यता अभियान में दिए गए लक्ष्य को प्राप्त करके दिखाया है। झूठ, छल-कपट की राजनीति करने वाले कांग्रेस नेताओं को यह समझना होगा कि सिर्फ झूठ परोसना ही राजनीति नहीं होती। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए डेढ़ करोड़ से अधिक सदस्य बनाए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आतंकी पन्नू का बड़ा कुबूलनामा, कनाडाई PM टूड्रो से मेरे सीधे रिश्ते

SCO Summit : चीन के OBOR का भारत ने फिर किया विरोध, POK वाले हिस्से से गुजरता है यह रोड

घरेलू नौकरानी की शर्मनाक हरकत! पेशाब से आटा गूंथकर 8 साल से खिला रही थी खाना, CCTV से हुआ खुलासा

पाकिस्तान में गरजे जयशंकर, हर हाल में खत्म करना होगा आतंकवाद

एयरलाइंस को फर्जी बम धमकी देने के आरोप में नाबालिग गिरफ्‍तार, दोस्त को फंसाने के लिए रची साजिश

सभी देखें

नवीनतम

कौन हैं सुरिंदर चौधरी, उमर अब्दुल्ला ने क्यों बनाया डिप्टी सीएम?

बहराइच के बाद देवरिया में बवाल, मूर्ति विसर्जन के दौरान चाकूबाजी में युवक घायल

राहुल गांधी ने की वाल्मीकि मंदिर में पूजा, भगवान का लिया आशीर्वाद

कनाडाई पीएम पर भारत का पलटवार, संबंधों के नुकसान के लिए सिर्फ ट्रूडो जिम्मेदार

Weather Updates: बेंगलुरु, केरल और आंध्रप्रदेश में मूसलधार बारिश, दिल्ली में हवा हुई जहरीली

अगला लेख