मध्यप्रदेश विधानसभा में भाजपा अपनाएगी गुजरात का ‘विनिंग फॉर्मूला’, वीडी शर्मा ने तैयार किया पूरा प्लान

मध्यप्रदेश में भाजपा बनाएगी पेज समिति, 33 फीसदी महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य

विकास सिंह
सोमवार, 13 मार्च 2023 (12:39 IST)
भोपाल। साल के अंत में होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा प्रदेश में गुजरात विधानसभा चुनाव के ‘विनिंग फॉर्मूले’ को लागू करने जा रही है। मध्यप्रदेश भाजपा अब बूथ पर पार्टी को मजबूत करने के लिए पेज समिति का गठन करने के साथ पन्ना समिति में 33 फीसदी महिलाओं को जोड़ने जा रही है।  

दरअसल पिछले साल के आखिरी में हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के पीछे पन्ना समिति का मॉडल का बड़ा कारण माना गया था। इसके साथ चुनाव में पन्ना प्रमुख और अर्घ पन्ना प्रमुख ने एंटी इनकंबेंसी लहर को प्रो इनकंबेंसी में बदल दिया था। वहीं अब मध्यप्रदेश भाजपा भी इसी फॉर्मूले को लागू करने जा रही है। इसके साथ पार्टी ने चुनाव से पहले अपना बूथ मजबूत करने के साथ महिला वोटरों को पार्टी से जोड़ने के लिए बड़ा फैसला किया है। पार्टी महिला को बूथ प्रमुख बनाने के साथ पन्ना समिति में 33 फीसदी महिलाओं को जोड़ेगी।

MP में पन्ना समिति का गुजरात का 'विनिंग फॉर्मूला'-मिशन 2023 को लेकर भाजपा बूथ पर पार्टी को मजबूत करने के लिए पेज समिति बनाने जा रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के कहा कि बूथ विस्तारक अभियान-2 में बूथ समिति की समीक्षा एवं गठन कर पन्ना प्रमुख एवं पन्ना समिति बनाई जायेंगी। पन्ना समिति हितग्राहियों से संपर्क कर उन्हें पार्टी से जोड़ने का काम करेगी। उन्होंने आगे कहा कि अब हम एक पन्ना जो दो पेज से मिलकर बनता है, उसमें से हर पेज के लिए एक अर्ध पन्ना प्रमुख बनाएंगे। एक कार्यकर्ता को 30 मतदाताओं की जिम्मेदारी दी जाएगी और प्रदेश में 19 लाख कार्यकर्ता इस जिम्मेदारी को पूरा करेंगे। इसके साथ प्रत्येक बूथ पर की वोटर्स का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा।

महिला बूथ प्रमुख और पन्ना समिति में 33 फीसदी महिलाएं-चुनाव में महिला वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए भाजपा महिला वोटरों को जोड़ने के लिए पन्ना समिति में 33 फीसदी महिलाओं को जोड़ने जा रही है। महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए अब पन्ना समिति में 33 फीसदी महिलाओं को जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ पार्टी प्रत्येक बूथ पर एक महिला प्रमुख की तैनाती करेगी। सामाजिक श्रेणी और प्रभावी मतदाता को महिला प्रमुख की जिम्मेदारी दी जाएगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के मुताबिक महिलाओं को आगे लाने के लिए पन्ना समिति में 33 प्रतिशत महिलाओं को जोड़ेगी।

दरअसल चुनाव से पहले पन्ना समिति का गठन और उसमें 33 फीसदी महिलाओं को जोड़ने के साथ पार्टी की नजर महिला वोटरों पर है। दरअसल प्रदेश की भाजपा सरकार के लाडली बहना योजना के बाद अब संगठन महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाने जा रही है। ताकि महिला पन्ना प्रमुखों के जरिए महिलाओं को साधा जा सके। दरअसल 2023 विधानसभा चुनाव में महिला वोटर गेमचेंजर माना जा रहा है,इसलिए महिला वोटरों को साधने के लिए बीजेपी सरकार से लेकर संगठन तक अब फोकस बढ़ाती हुई नजर आ रही है।

बूथ विस्तारक अभियान-2-भाजपा चुनाव से पहले बूथ पर पार्टी को मजबूत करने के लिए 14 से 24 मार्च तक बूथ विस्तारक अभियान-2 शुरु करने जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के मुताबिक प्रदेश के 64 हजार बूथों पर 10 दिनों तक पूरी पार्टी होगी। बूथ विस्तारक अभियान-2 के दौरान मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता, मंडल पदाधिकारी आदि सभी बूथों पर रहेंगे। 10 दिनों तक प्रदेश के सभी शक्ति केंद्रों पर लगभग 12000 विस्तारक मौजूद रहेंगे। शक्ति केंद्रों पर 5 लोगों की एक टोली बनाई जाएगी। उसमें संयोजक, सहसंयोजक, सोशल मीडिया का इंचार्ज और आईटी का हितग्राही की नियुक्ति होगी।

पेज समिति का गुजरात मॉडल?-गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने माइक्रो मैनेजमेंट करते हुए पेज समिति का फॉर्मूला अपनाया था। पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले पन्ना प्रमुख का विस्तार पेज समिति बनाकर इसमें 5 लोगों की नियुक्ति कर दी। पेज समिति के लोगों के डाटाबेस तैयार करने के साथ उनके आईकार्ड बनाए गए। इसके बाद पेज समिति की लगातर बैठक कर उन्हें चुनाव से जुड़े मुद्दों की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। वहीं चुनाव से पहले खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेज समिति के सदस्यों को वर्चुअल तरीके से बात की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

अरविंदर लवली इस्तीफा : कांग्रेस की दिल्ली इकाई में गुटबाजी, बाबरिया के खिलाफ गुस्सा

तिहाड़ में CM केजरीवाल से नहीं मिल पाएंगी पत्नी सुनीता केजरीवाल, जेल प्रशासन ने रद्द की इजाजत

भारत यात्रा रद्द कर अचानक चीन पहुंचे टेस्ला के मालिक एलन मस्क, PM ली कियांग से की मुलाकात

प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो का मामला, इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

Lok Sabha Election : कांग्रेस का बड़ा आरोप, दूसरे चरण से हताश PM मोदी फैला रहे डर

E mail में गोवा हवाई अड्डे पर बम रखा होने का किया दावा, सुरक्षा बढ़ाई

Weather Update: उत्तर से दक्षिण भारत तक भीषण गर्मी का तांडव, बंगाल में लू का अलर्ट

इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम का नामांकन वापस लेना जीतू पटवारी की बड़ी हार!

इंदौर लोकसभा प्रत्याशी अक्षय बम ने नामांकन वापस लिया, मप्र में कांग्रेस को बड़ा झटका

पाकिस्तान में जज को ही कर लिया किडनैप, फिर ऐसे किया रिहा

अगला लेख