Publish Date: Wed, 28 May 2025 (08:45 IST)
Updated Date: Wed, 28 May 2025 (08:54 IST)
Blade in Dettol soap : मध्यप्रदेश के ग्वालियर में दोस्तों के साथ खेलकर घर लौटे 10 साल के बच्चे ने जैसे ही चेहरे पर डेटॉल साबून लगाया। उसे कुछ चुभा और खून निकलने लगा। बच्चा रोता हुआ बाहर निकला और पिता को बाथरूम में ले गया। साबुन को देखने पर उसमें से ब्लेड निकली।
साबुन में ब्लेड देख सभी हैरान रह गए। उन्होंने 10 रुपए का यह साबुन पास की किराना दुकान से लिया था। इसे देखकर पूरा परिवार दहशत में आ गया।
घटना के बाद जब पिता दुकानदार के पास पहुंचे तो उसने भी घटना पर हैरानी जताते हुए उन्हें दूसरा साबुन दिया गया। जब उसे पानी में लगाया तो उसमें भी ब्लेड निकली। उन्होंने 1915 नंबर डायल करते हुए राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इसकी शिकायत की है।
बहरहाल पिता का कहना है कि साबुन के अंदर से निकले हुए ब्लेड से उनके बच्चे की जान भी जा सकती थी। उन्हें उम्मीद है कि इसके जरिए इस मामले में सख्त एक्शन लिया जाएगा। यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह आगे फिर न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।
edited by : Nrapendra Gupta
photo courtesy : social media
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें