Publish Date: Tue, 28 Feb 2023 (08:48 IST)
Updated Date: Tue, 28 Feb 2023 (08:52 IST)
उज्जैन जिले के बड़नगर में 68 साल के दयाराम बारोड़ चार्जिंग पर लगे मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे। तभी मोबाइल में धमाका हुआ। इस दिल दहला देने वाले हादसे में बुजुर्ग के चीथड़े उड़ गए।
पुलिस ने आशंका जताई कि वह अपने मोबाइल से चार्जिंग लगी हालत में ही बात कर रहे होंगे, इसी दौरान मोबाइल फटने से उसकी चपेट में आ गए होंगे।
घटनास्थल से सिर्फ ओप्पो कंपनी का एक फोन बुरी तरह क्षतिग्रस्त मिला। बिजली पाइंट भी पूरी तरह जला हुआ था। पुलिस ने मोबाइल के टुकड़ों को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है।
दरअसल दयाराम को अपने दोस्त के साथ इंदौर जाना था। दोस्ट ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर उनके लिए भी टिकट ले लिया। जब काफी देर तक वे स्टेशन नहीं पंहुचे तो दिनेश ने उन्हें कॉल लगाया। कॉल रिसीव करते ही मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद मोबाइल लगातार बंद आता रहा। जिसके बाद दिनेश उन्हें देखने पर पहुंचे, तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को इस बात की खबर दी।