Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मप्र में 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च और 10वीं की 3 मार्च से शुरू होंगी, टाइम टेबल जारी

Advertiesment
Madhya Pradesh
भोपाल। मध्यप्रदेश में 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च और 10वीं की 3 मार्च से शुरू होंगी। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षण मंडल (एमपी बोर्ड) द्वारा यह जानकारी दी गई।
 
बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) की परीक्षा 3 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चलेंगी, वहीं 12वीं (हायर सेकंडरी स्कूल) की परीक्षाएं 2 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च तक संपन्न होंगी। मंडल के सचिव अनिल सुचारी ने गुरुवार को 10वीं और 12वीं परीक्षा 2020 का टाइम टेबल जारी कर दिया। ऐसा पहली बार होगा कि जब परीक्षाएं मार्च में शुरू होकर मार्च में ही संपन्न हो जाएंगी।
 
इन परीक्षाओं में करीब 19 लाख नियमित और करीब 4 लाख प्राइवेट विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। छात्रों को सुबह 8.30 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। (फ़ाइल चित्र)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CAB पर इमरान खान की प्रतिक्रिया से भारत नाराज, दिया करारा जवाब