बीपी सिंह होंगे मध्यप्रदेश के नए मुख्‍य सचिव

Webdunia
गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016 (13:34 IST)
भोपाल। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1984 बैच के अधिकारी बसंत प्रताप सिंह मध्यप्रदेश के नए मुख्य सचिव होंगे।
 
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक वर्तमान में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सिंह 1 नवम्बर 2016 से इस दायित्व का‍ निर्वहन करेंगे। वर्तमान मुख्य सचिव एंटोनी डिसा 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। राज्य शासन ने गुरुवार को सिंह को अपर मुख्य सचिव गृह के वर्तमान दायित्व के साथ-साथ पदेन विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी मुख्य सचिव कार्यालय, घोषित करने संबंधी आदेश जारी किया है।
 
मध्यप्रदेश में अब तक जिन अधिकारियों ने मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभाली है, उनमें एचएस कामथ, आरपी नरोन्हा, एमपी श्रीवास्तव, आरपी नायक, एमएस. चौधरी,  एससी. वर्मा,  केएल पसरीचा, बीके दुबे, जी. जगतपति, बीरबल, ब्रम्हस्वरूप, केसीएस आचार्य, एमएस सिंहदेव, आरएन चोपड़ा,  आरएस खन्ना,  आरपी कपूर,  श्रीमती निर्मला बुच, एनएस सेठी, एससी. बेहार, केएस. शर्मा,  पीके मल्होत्रा, एवी सिंह,  बीके साहा,  विजयसिंह, आरसी साहनी, अवनि वैश्य, आर. परशुराम  एवं एंटोनी डिसा शामिल हैं।

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख