Publish Date: Fri, 15 Nov 2019 (14:40 IST)
Updated Date: Fri, 15 Nov 2019 (14:48 IST)
जबलपुर। सेना की कोर सिग्नल्स की डेयर डेविल्स टीम के सदस्य हवलदार केसरी जेना ने बाइक पर नया इतिहास रच दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड बीएसएफ के बीएसएफ के इंस्पेक्टर अवधेश सिंह के नाम दर्ज था।
डेयर डेविल्स टीम के मेंबर केसरी ने बिना हैंडल थामे सीढ़ी पर उल्टी दिशा में सवार होकर बाइक चलाने का कारनामा किया। उन्होंने इस स्थिति में 2 घंटे 11 मिनट से ज्यादा बाइक चलाई। जैसे ही उन्होंने 2 घंटे 11 मिनट का समय पार किया, उनके नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया।
जबलपुर के एसटीसी मैदान में बने इस रिकॉर्ड के कई लोग साक्षी बने। इस कीर्तिमान के अलावा सेना के जवानों मोटर साइकिल पर कई और हैरतअंगेज करनामे दिखाए। केसरी द्वारा रिकॉर्ड बनाए जाने के बाद उनकी पत्नी काफी खुश नजर आईं।