रतलाम में बड़ा हादसा, बस तालाब में गिरी, 14 की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016 (11:32 IST)
रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिला मुख्यालय से लगभग दस किलोमीटर दूर नीमच मार्ग पर नामली के पास शुक्रवार को एक यात्री बस असंतुलित होकर तालाब में गिर गई, जिसकी वजह से 14 यात्रियों की मौत हो गई और पांच को सुरक्षित बचा लिया गया।
 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस से अब तक 12 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं।
 
उन्होंने बताया कि बस रतलाम से जावरा जा रही थी, तब सुबह लगभग साढ़े दस बजे नामली से दो किलोमीटर दूर बारा पत्थर क्षेत्र में यह हादसा हुआ।
इससे पहले की यात्री बाहर निकल पाते बस गहराई में डूबती चली गई। जानकारी के मुताबिक बस में 45 से ज्यादा लोग सवार थे। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे गए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल पर वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में राहत एवं बचाव कार्य दोपह बारह बजे के बाद भी जारी था। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इंकार नहीं किया गया है। तालाब से बस को निकाल लिया गया है।
Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

डेयरी सेक्टर के लिए सरकार कर रही श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत, अमित शाह ने बताया क्या है प्लान

अगला लेख