Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हिमाचल के ऊना में बस पलटी, मध्यप्रदेश के 28 श्रद्धालु घायल

हमें फॉलो करें हिमाचल के ऊना में बस पलटी, मध्यप्रदेश के 28 श्रद्धालु घायल
, शुक्रवार, 26 अगस्त 2022 (19:48 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब क्षेत्र के मुबारिकपुर के निकट चिंतपूर्णी से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलट गई। बस में मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के 42 श्रद्धालु सवार थे। इनमें से 28 श्रद्धालु घायल हुए हैं। इनमें से 2 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती किया गया है। 
 
जानकारी के मुताबिक मुबारिकपुर-भरवाई मार्ग पर घे दा घट्टा में शुक्रवार दोपहर को श्रद्धालुओं से भरी बस ढलान में अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के चलते कुछ देर के लिए मार्ग पर जाम लग गया। ये सभी श्रद्धालु चिंतपूर्णी से दर्शन करके लौट रहे थे। 
 
मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्‍वीट कर कहा कि मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी बस के हिमाचल प्रदेश के ऊना में दुर्घटनाग्रस्त होने से कई श्रद्धालुओं के घायल होने का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र पूर्णत: स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

‘आप’ की बातों में किताब लेकिन कर्मों में शराब, अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना