दूल्हे की यह बात सुन मंडप में बेहोश हुई दुल्हन

Webdunia
रविवार, 30 अप्रैल 2017 (07:43 IST)
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक शादी समारोह में फेरे के समय उस समय हंगामा हो गया, जब दूल्हे ने 1 लाख रुपए वाली बाइक की डिमांड रख दी। लोगों ने समझाया, लेकिन दूल्हा बोला, फेरे तभी होंगे जब 1 लाख रुपए वाली बाइक मिलेगी। यह डिमांड सुनते ही दुल्हन शादी के मंडप में बेहोश हो गई।
 
इस बीच पुलिस और समाज के बुजुर्ग लोग पहुंचे और बात को संभाला। इसके बाद दुल्हन पक्ष को लड़के वालों ने लिखकर दिया कि उनकी बेटी को ससुराल में कभी कोई परेशानी नहीं होगी। सूत्रों के अनुसार अक्षय तृतीया को कुशवाह समाज का भी सम्मेलन रामद्वारे में था। यहां एक बारात धोकलपुरा गांव के निवासी जीतेन्द्र कुशवाह की भी आई। जीतेन्द्र की शादी ग्वालियर में सपना से तय हुई थी। 
 
बारात आई, स्वागत हुआ और वरमाला के बाद जैसे ही फेरे की बारी आई, दूल्हा बने जीतेन्द्र ने कहा कि उसे 1 लाख रुपए वाली बाइक चाहिए। लड़की के परिजनों ने बताया कि उसे कम कीमत वाली बाइक दी जा रही है। यह सुनते ही जीतेन्द्र नाराज हो गया और बोला, अब फेरे तभी होंगे, जब 1 लाख रुपए कीमत वाली बाइक मिलेगी।
 
यह डिमांड सुनते ही शादी के मंडप में बैठी दुल्हन सपना बेहोश हो गई। लोगों ने जीतेन्द्र को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इस बीच सपना की हालत खराब होने लगी तो उसे उठाकर लोग ले गए और वर-वधू पक्ष में झगड़ा होने लगा। 
 
लोगों ने जीतेन्द्र और उसके पिता हरगोविंद कुशवाह को समझाया कि लड़की सपना के पिता नहीं है, फिर भी वे अच्छी शादी कर रहे हैं। वह 1 लाख की बाइक वाली जिद छोड़ दे। उधर हंगामे की खबर सुनकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के आते ही समाज के लोग भी जुट गए और दूल्हे जीतेन्द्र को समझाया।
 
पुलिस ने दहेज एक्ट का डर दिखाया। इसके बाद समाज के लोगों ने वर पक्ष से लिखकर लिया कि शादी के बाद ससुराल में लड़की को तंग नहीं किया जाएगा। समाज के कहने और पुलिस का डर देखकर जीतेन्द्र और उसके परिजन शादी को तैयार हो गए और उन्होंने शादी कराई। दुल्हन के साथ दूल्हे ने फेरे लिए और फिर विदा कराकर ले गया। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

टैरिफ का टेरर, धराशाही हुए दुनियाभर के शेयर बाजार, चीन ने बताया आर्थिक धौंस, ट्रंप बोले- फैसला वापस नहीं लूंगा

मध्यप्रदेश में OBC को 27 फीसदी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

पटना में राहुल गांधी के जाते ही भिड़े कार्यकर्ता, सांसद अखिलेश ने मारा थप्पड़

UP : जेल में बंद मुस्कान की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजीटिव, छिड़ेगी जंग बच्चा प्रेमी साहिल का या सौरभ का

Waqf को लेकर CM उमर पर बरसीं महबूबा, बोलीं शर्म की बात है कि...

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप का टैरिफ वॉर, क्या भारत में बढ़ेगी बेरोजगारी और महंगाई, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्‍स

एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर CM योगी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- आंतरिक कलह से बचने के लिए देश को भटकाया

CM योगी को जान से मारने की धमकी, चिट्ठी में मुख्तार-अतीक का भी जिक्र

नए Waqf कानून के खिलाफ Supreme Court पहुंचा AIMPLB

ट्रंप के टैरिफ को लेकर राहुल का मोदी पर कटाक्ष, बोले- कहीं नजर नहीं आ रहे प्रधानमंत्री

अगला लेख