Bhopal : भाजपा पार्षद की पिटाई का मामला, 3 महिलाओं समेत 4 लोगों पर केस दर्ज

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 30 सितम्बर 2024 (16:04 IST)
Councillor beaten up case : पुलिस ने रविवार रात को 3 महिलाओं समेत 4 लोगों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी पार्षद की सार्वजनिक स्थान पर पिटाई करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। 3 महिलाओं द्वारा पार्षद पर हमला करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वहीं आरोपियों की ओर से भी पार्षद के खिलाफ पुलिस को शिकायत मिली है। 
ALSO READ: पार्षद ने वर्दी उतरवाने की धमकी दी, ASI ने गु्स्से में खुद फाड़ी यूनिफॉर्म (वीडियो)
चूनाभट्टी पुलिस थाने की निरीक्षक भूपेंद्र कौर सिंधु ने बताया, पार्षद अरविंद वर्मा की शिकायत पर हमने पारस मीणा, उनकी पत्नी और मां के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मीणा परिवार की एक और महिला पर भी पार्षद की पिटाई, गाली-गलौज और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।
ALSO READ: Indore में भाजपा पार्षद ने हटाया नोटा का पोस्टर, नाराज कांग्रेस ने लगाया यह आरोप...
उन्होंने बताया कि उन्हें मीणा की ओर से भी शिकायत मिली है जिसमें आरोप लगाया गया है कि पार्षद उनसे जबरन पैसे वसूल रहे हैं। अधिकारी ने कहा, हम उनकी शिकायत की जांच कर रहे हैं और उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे। इस बीच वार्ड नंबर 48 का प्रतिनिधित्व करने वाले वर्मा पर तीन महिलाओं द्वारा हमला करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या के लिए ईरान में फतवा, जानिए कितना रखा है इनाम

Weather Update : मध्य प्रदेश समेत 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए क्या है अन्य राज्यों का हाल?

LIVE : शुभांशु शुक्ला की आज अंतरिक्ष से वापसी, दोपहर 3 बजे कैलिफोर्निया के तट पर उतरेगा स्पेसक्राफ्ट

Delhi : 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए पप्पू यादव, बताया कौन है बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा

अगला लेख