MP में टैक्स फ्री हुई फिल्म छावा, CM मोहन यादव ने किया ऐलान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 19 फ़रवरी 2025 (22:36 IST)
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर रिलीज हुई हिन्दी फिल्म "छावा" को पूरे मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। यह फिल्म शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी के जीवन पर केन्द्रित है।
ALSO READ: MP के CM मोहन यादव ने दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता को दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को जबलपुर में स्टेडियम लोकार्पण कार्यक्रम में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि संभाजी महाराज ने अपने जीवन में सभी यातनाएं सहते हुए राष्ट्र और धर्म के लिए अपने प्राण दे दिए थे। छावा उन पर बनी ऐतिहासिक फिल्म है। यह फिल्म राष्ट्रप्रेम का संदेश देती है।
<

छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती के अवसर पर उनके पुत्र संभाजी महाराज पर आधारित हिन्दी फिल्म 'छावा' को टैक्स फ्री करने की घोषणा करता हूं... pic.twitter.com/b6dm1sDH7P

— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 19, 2025 >शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज की देश भक्ति और उनके जीवन की विभिन्न महत्वपूर्ण घटनाओं से नागरिकों को परिचित करवाने के लिए मध्यप्रदेश में फिल्म टैक्स फ्री रहेगी।
 
मुख्यमंत्री यादव ने जबलपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती के अवसर पर यह घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज ने तमाम तरह की यातनाएं सहते हुए देश और धर्म के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी।
 
यादव ने कहा कि उनके जीवन पर आधारित एक फिल्म ‘छावा’ रिलीज हुई है। जब इतनी अच्छी फिल्म बनी है तो हमें उस पर कर क्यों वसूलना चाहिए। मैं घोषणा करना चाहता हूं कि अब से राज्य में फिल्म ‘छावा’ कर मुक्त होगी। अभिनेता विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। कौशल ने फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

अंग्रेजी को लेकर शाह और राहुल के बीच क्‍यों उठा विवाद, क्‍या है भाषा को लेकर पूरा मामला?

1 लाख की गाड़ी के नंबर की कीमत 14 लाख, क्या है इस No की खूबी

यूपी में भाजपा मिशन 2027 में जुटी, टिकट के दावेदारों की तैयार होगी गोपनीय रिपोर्ट

ईरान में फंसी छत्तीसगढ़ की लड़की, पिता ने मोदी सरकार से लगाई यह गुहार

महाराष्ट्र के मंत्री पुत्र ने लगाई होटल की बोली, नहीं कर पाए राशि जमा, फिर क्या हुआ...

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 8 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर

UP : 1 लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, 40 से ज्यादा मामले थे दर्ज

मथुरा में कॉरिडोर निर्माण के विरोध में महिलाओं ने PM को लिखा खून से खत

Israel-Iran War : इजराइल में ईरानी मिसाइलों का खौफ, भूमिगत ट्रेन स्टेशन में शरण ले रहे लोग

एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना ने उद्धव का उड़ाया मजाक, 'मुझे मार दो' टिप्पणी पर बनाया कार्टून

अगला लेख