Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में मोहर्रम जुलूस के दौरान हादसा, 12 घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में मोहर्रम जुलूस के दौरान हादसा, 12 घायल
, शुक्रवार, 21 सितम्बर 2018 (20:28 IST)
छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में शुक्रवार को मोहर्रम के जुलूस के दौरान मकान का छज्जा गिरने से 12 लोग घायल हो गए। घायलों में 4 छोटी बच्चियां भी शामिल हैं। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के रॉयल चौक में एक मकान की छत पर खडे़ लोग मोहर्रम का जुलूस देख रहे थे, तभी मकान का छज्जा भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में कोतवाली टीआई समरजीतसिंह समेत एक दर्जन लोग घायल हुए हैं।
 
जिस समय यह हादसा हुआ उस समय टीआई सिंह वहीं ड्‍यूटी पर तैनात थे। सिंह को भी सिर में गंभीर चोट आई है। उनके साथ ड्‍यूटी पर मौजूद 2 आरक्षक भी घायल हो गए।

सभी घायलों को इलाज हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया है। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद कुछ लोगों को नागपुर भेजा गया है। घायलों में 2 से 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वसुंधरा राजे बोलीं, कांग्रेस ने हर वर्ग को लड़ाने का काम किया है