कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में BJP की सेंध, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस नेताओं को दिलाई सदस्यता, कहा कोई आज आएगा, कोई कल

विकास सिंह
बुधवार, 21 फ़रवरी 2024 (21:54 IST)
भोपाल। कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ के गढ़ में बुधवार को भाजपा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अगुवाई में शक्ति प्रदर्शन किया। छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रोड शो में बड़ी संख्या में लोग और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिना कमलनाथ का नाम लिए कहा कि कहा कि कुछ लोग भाजपा परिवार में जुड़ना चाह रहे हैं, लेकिन अभी नहीं जुड़े हैं। लेकिन काल के प्रवाह में आगे चलकर वे हमारे परिवार से जुड़ेंगे, ऐसा हमें विश्वास है। मैं यह बात इसलिए कह सकता हूं कि यह सभी को मालूम है कि अगर कोई प्रदेश और देश का विकास कर सकता है तो वह है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार ही कर सकती है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि छिंदवाड़ा की जनता का अपार स्नेह बता रहा है कि लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नाम पर वोट देगी। पिछली बार के लोकसभा चुनाव में कुछ कसर रह गई थी, लेकिन यहां की जनता इस बार छिंदवाड़ा लोकसभा भाजपा को जिताकर वह कसर भी पूरी करेगी। मुख्यमंत्री ने छिंदवाड़ा में 178.26 करोड़ रुपए के 347 विकास कार्यों की सौगात दी है।
 

वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेस नेताओं में प्रदेश कांग्रेस महासचिव उज्ज्वल सिंह चौहान, पांढुर्णा नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे एवं नगर पालिका के पार्षदगणों, पांढुर्ना जिले के जनपद सदस्यों तथा विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं कांग्रेस के 1500 कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

 
<>

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

सभी देखें

नवीनतम

Nigeria: बेन्यू राज्य में कई समुदायों पर बंदूकधारियों के हमलों में 20 लोगों की मौत

कर्नाटक के मंत्री जारकीहोली ने डी लिट की उपाधि लेने से किया इंकार, जानिए क्या है कारण

रूस पर यूक्रेन का बड़ा हमला, 1100 किलो के अंडरवॉटर विस्फोटक से क्रीमिया ब्रिज को उड़ाया

Covid-19 : नोएडा में कोरोना वायरस का विस्फोट, 1 दिन में मिले 45 नए मरीज

प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें, बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने दर्ज कराया मानहानि का मुकदमा

अगला लेख