भारत के मूलदर्शन और योगशैली से दुनिया को परिचय कराने का दिन है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

विकास सिंह
शनिवार, 21 जून 2025 (13:43 IST)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुए राष्ट्रीय कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के अटल पथ पर राज्य स्तरीय'योग संगम' सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्वस्थ एवं निरोगी काया के लिए प्रतिभागियों के साथ योगाभ्यास भी किया। प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन का इस अवसर पर सजीव प्रसारण किया गया। राष्ट्रीय कार्यक्रम से प्रसारित कॉमन योग प्रोटोकॉल का अनुसरण करते हुए अटल पथ पर बड़ी संख्या में उपस्थित विद्यार्थियों और जनसामान्य ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में योग किया। कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, सांसद वी.डी. शर्मा तथा आलोक शर्मा उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाखापत्तनम् में योगांध्र कार्यक्रम में कहा कि योग का अर्थ है जोड़ना। योग ने बीते एक दशक में दुनिया को जोड़ा है। भारत ने जब संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता देने के लिए प्रस्ताव रखा तो 175 देश भारत के प्रस्ताव के साथ खड़े थे। वर्तमान दौर में ऐसा अभूतपूर्व समर्थन सामान्य नहीं है। यह सिर्फ समर्थन नहीं, बल्कि यह दुनिया की भलाई के लिए एक प्रयास था। आज दुनियाभर में करोड़ों लोगों के लिए योग जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है। योग सभी के लिए है और सभी का है। उम्र और अन्य सभी सीमाएं तोड़ते हुए यह उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करता है। योग का समाज में सोशल प्रमोशन कैसे हो सकता है, इसे योगांध्र अभियान की सफलता से समझा जा सकता है। इस वर्ष एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग की थीम है। योग हमारे लिए वसुधैव कुटुंबकम के मार्ग पर चलते हुए दुनिया को एक मंच पर लाने का माध्यम है। यह मैं से ऊपर उठकर हम की यात्रा है, समर्पण, सेवा और सहअस्तित्व का भाव है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया के कई क्षेत्रों में अशांति का दौर है, लेकिन योग से हमें शांति मिलती है। विश्व समुदाय से अनुरोध है कि योग को ग्लोबल पार्टनरशिप का माध्यम बनाएं। आज योग की वैज्ञानिकता को आधुनिक चिकित्सा पद्धति में स्थान दिलाने के लिए प्रयास जारी हैं। योग को आगे बढ़ाने में डिजिटल टेक्नोलॉजी ने भी अहम भू्मिका निभाई है। आज हील इन इंडिया का मंत्र दुनिया में प्रसिद्ध हो रहा है और इसमें भी योग की बड़ी भूमिका है। देशभर में आयुष्मान योग मंदिरों में प्रशिक्षित योग टीचर तैनात किए जा रहे हैं। हमारा प्रयास दुनिया को योग का फायदा देने का है। बढ़ता मोटापा दुनिया के लिए बड़ी चुनौती है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने योग दिवस पर देशवासियों और दुनिया के लोगों से मोटापा घटाने के लिए संकल्प लेने का आव्हान करते हुए कहा कि कम तेल वाला भोजन करने के साथ योग को स्वस्थ्य जीवनशैली का माध्यम बनाना जरूरी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है। हमारे लिए विश्व एक परिवार है, और विश्व योग दिवस का अवसर दुनिया को भारत के मूलदर्शन और योगशैली से परिचय कराने का दिन है। योगाभ्यास करने से मन शांत होता है, शांति से संतोष आता है और जब मन में संतोष हो तो मनुष्य अहिंसा की तरफ बढ़ता है। योग, शारीरिक बल और मानसिक शांति व प्रफुल्लता बढ़ाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आष्टांग योग दर्शन के रचयिता महर्षि पतंजलि को प्रणाम कर, शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए मानवता को योग का वरदान देने के लिए उनका आभार माना।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 21 जून का दिन खगोलीय गणना की दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है।  आज के दिन भगवान सूर्यनारायण उत्तरायण की यात्रा पूरी कर दक्षिणायन में प्रवेश करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने योग के माध्यम से भारत के मूल दर्शन और जीवन शैली से विश्व को परिचित कराया है। समूची वंसुधरा को परिवार मानते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड के दौर में देश के लोगों को बचाने के साथ-साथ दुनिया के 100 से अधिक देशों को आवश्यक सहायता उपलब्ध करा कर लोगों की जान बचाई।

केंद्रीय राज्यमंत्री जनजातीय कार्य दुर्गादास उइके ने कहा कि योग दिवस विभिन्न धर्मों और संस्कृति के बीच सामंजस्य का माध्यम बन चुका है। योग ने वसुधैव कुटुंबकम की भावना से दुनिया को एक परिवार के रूप में विकसित किया है। योग हमें भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ समय के लिए अपने अंदर झांकने का अवसर देता है। योग से चित्त यानी मन को निरोगी रखा जा सकता है। गीता में योगेश्वर श्रीकृष्ण ने कहा है कि मनुष्य के लिए कर्मों की कुशलता ही योग है। सांसद  वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने दुनिया को सुखी बनाने के लिए योग करने का संदेश दिया था। विश्व योग दिवस के 10 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। आज हम 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं।  प्रधानमंत्री मोदी ने योग के माध्यम से भारत की स्वास्थ्य के प्रति चेतना का विस्तार संपूर्ण विश्व में किया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अंग्रेजी को लेकर शाह और राहुल के बीच क्‍यों उठा विवाद, क्‍या है भाषा को लेकर पूरा मामला?

1 लाख की गाड़ी के नंबर की कीमत 14 लाख, क्या है इस No की खूबी

यूपी में भाजपा मिशन 2027 में जुटी, टिकट के दावेदारों की तैयार होगी गोपनीय रिपोर्ट

ईरान में फंसी छत्तीसगढ़ की लड़की, पिता ने मोदी सरकार से लगाई यह गुहार

महाराष्ट्र के मंत्री पुत्र ने लगाई होटल की बोली, नहीं कर पाए राशि जमा, फिर क्या हुआ...

सभी देखें

नवीनतम

israel iran war: ईरानी विदेश मंत्री और यूरोपीय अधिकारियों के बीच कूटनीतिक वार्ता विफल

सोनिया गांधी ने ईरान को बताया पुराना दोस्त, पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी बोले, टिकट उन्हें ही मिलेगा जो योग ठीक से करेंगे, टिकट मांगने में फूल जाती हैं सांसें

पुष्कर सिंह धामी ने किया विदेशी मेहमानों का स्वागत, बताई उत्तराखंड की विशेषताएं

तुलसी गबार्ड पर भड़के ट्रंप, ईरान के बारे में खुफिया चीफ की राय को बताया गलत

अगला लेख