मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देंगे भोपालवासियों को बड़ी सौगात, गायत्री-गणेश मंदिर फ्लाईओवर का लोकार्पण

भोपाल के सबसे लंबे फ्लाईओवर पर शुरु होगा यातायात

विकास सिंह
बुधवार, 22 जनवरी 2025 (17:31 IST)
भोपाल में 148 करोड़ की लागत से निर्मित (जीजी) गायत्री-गणेश मंदिर फ्लाईओवर का लोकार्पण होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्वयं इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि 23 जनवरी को सुबह 11 बजे फ्लाईओवर ब्रिज का लोकार्पण होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास के मामलों में हमारा दृष्टिकोण है उसके परिणाम भी मिल रहे हैं। राजधानी भोपाल में एक बड़े फ्लाईओवर का लोकार्पण होने जा रहा है। ये भोपाल के व्यस्ततम मार्गों में से एक है। जिससे जनता को बहुत सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि अधोसंरचना के कार्यों के बल पर हमने जनता का विश्वास जीता है। साथ ही उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे भविष्य की दृष्टि से अपने सकारात्मक सुझाव भी सीएम हाउस भेज सकते हैं जिन्हें हम यथायोग्य तरीके से पूरा करने का कार्य करेंगे।

भोपाल का सबसे बड़ा 2734 मीटर लंबा पुल- गायत्री मंदिर से गणेश मंदिर के बीच बना ये पुल करीब 2734 मीटर लंबा है । इसकी लागत करीब 148 करोड़ है। इस पुल का भोपालवासी काफी समय से इंतजार कर रहे थे। वल्लभ भवन चौराहे से इस फ्लाईओवर पर करीब 60% ट्रैफिक गणेश मंदिर के पास उतर जाएगा। केवल एमपी नगर, ज्योति टॉकीज चौराहा, बोर्ड ऑफिस चौराहा या व्यापमं चौराहा से होकर अपने मुकाम पर जाने वाले वाहन चालक ही फ्लाईओवर पर नहीं जाएंगे। फायदा ये होगा कि इन चारों स्पॉट पर ट्रैफिक की रफ्तार नहीं थमेगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

‘ऑपरेशन महादेव’, जानिए कैसे मिला सेना के अभियान को यह कोड नेम, क्या है महत्व

कौन हैं प्रणीति शिंदे, जिसने ऑपरेशन सिंदूर को बताया तमाशा, क्‍या है राहुल गांधी से उनका कनेक्‍शन?

कैसे हुई पहलगाम के गुनहगारों की पहचान, अमित शाह ने लोकसभा में बताया

सोता रहा डॉक्टर, चली गई मरीज की जान, मेरठ मेडिकल कॉलेज में घोर लापरवाही

ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए कांग्रेस ने नहीं दिया मौका, क्या बोले मनीष तिवारी

अगला लेख