Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विवाद में शिवराज, जिसे पत्नी साधना सिंह की कविता बताया उस पर किसी और ने ठोंका दावा

हमें फॉलो करें webdunia
मंगलवार, 1 दिसंबर 2020 (18:35 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan)  एक कविता शेयर करने को लेकर विवादों में घिर गए हैं। शिवराज सिंह ट्‍विटर पर एक कविता पोस्ट की थी।

मुख्यमंत्री ने यह लिखकर इसे पोस्ट किया कि उनकी पत्नी साधना ने कविता अपने पिता के लिए लिखी है, जिनकी कुछ दिनों पहले ही मौत हो गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री पर कविवा चुराने का आरोप एक यूजर ने लगाया।

भूमिका बिरथरे नाम की लड़की ने दावा किया कि यह कविता उसकी है। भूमिका ने दावा किया है कि उसने अपने डैडी की याद में इस कविता को लिखा था और 21 नवंबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया था।
webdunia

साधना सिंह ने इस कविता को कॉपी किया। डैडी की जगह बाबूजी शब्द कर दिया गया पोस्ट किया गया। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ससुर घनश्‍याम दास मसानी का 19 नवंबर को निधन हो गया था।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या पूरे देश को लगेगा कोरोना का टीका? सरकार का बड़ा बयान